बुधवार को नए कार्यवाहक DGP विजय कुमार संभाला कार्यभार



बुधवार को पुलिस हेड क्वार्टर पहुंचकर यूपी के नए कार्यवाहक DGP IPS विजय कुमार ने कार्यभार संभाल लिया है! कार्यवाहक DGP रहे आरके विश्वकर्मा ने कार्यभार विजय कुमार को सौंपा। इसके बाद नए कार्यवाहक DGP विजय कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "यूपी की कानून व्यवस्था को पहले की तरह बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है। यूपी में कोई सांप्रदायिक दंगा नहीं हुआ है। अराजकता पर जीरो टॉलरेंस नीति पर काम किया जाएगा। यातायात से जुड़ी समस्याओं के समाधान, महिला सशक्तिकरण और पुलिस महकमे के आधुनिकीकरण पर जोर दिया जाएगा।"

कार्यवाहक DGP आरके विश्वकर्मा का कार्यकाल आज पूरा हो गया। मई, 2022 में DGP मुकुल गोयल को हटाया गया था। इसके बाद यूपी को दो कार्यवाहक DGP मिले। लखनऊ में तिलक मार्ग पर DGP आवास परमानेंट DGP तैनात नहीं होने से खाली है। लगातार तीसरी बार प्रदेश को कार्यवाहक DGP मिला है। 1988 बैच के विजय कुमार वर्तमान में DG विजिलेंस, DG सीबीसीआईडी के पद पर हैं। इन दोनों पदों के साथ ही वह DGP का कार्यभार भी संभालेंगे। विजय कुमार जनवरी, 2024 में रिटायर होंगे। 

Post a Comment

please do not comment spam and link

और नया पुराने