मरणोपरांत पुरस्कार प्राप्त करने वालो को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर सभी को बधाई दी

 


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वर्ष 2023 के लिए 106 पद्म पुरस्कारों की सूची को मंजूरी दे दी है। लिस्ट में 6 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 91 पद्म श्री शामिल हैं! इस बार 19 पुरस्कार विजेता महिलाएं हैं और सूची में विदेशियों/एनआरआई/पीआईओ/ओसीआई की श्रेणी के 2 व्यक्ति और 7 मरणोपरांत पुरस्कार प्राप्त करने वाले भी शामिल हैं! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर सभी को बधाई दी। समाजवादी पार्टी के संरक्षक वह पूर्व मुख्यमंत्री व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत पदम विभूषण सम्मान से नवाजा गया है इस सम्मान को ग्रहण करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सह सम्मान  सहित पदम विभूषण पुरस्कार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कर कमलों द्वारा प्राप्त किया!

 74वें गणतंत्र दिवस (Republic Day 2023) की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों की घोषणा (Padma Awards announces) कर दी गई! 25 जनवरी की शाम को कुल 106 पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया गया, जिसमें छह पद्म विभूषण, नौ पद्म भूषण और 91 पद्मश्री दिए गए. यह पुरस्कार कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामलों, विज्ञान एवं इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य एवं शिक्षा, खेल, लोक सेवा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिए जाते हैं. पुरस्कार पाने वालों में 19 महिलाएं हैं और लिस्ट में विदेशियों/एनआरआई/पीआईओ/ओसीआई श्रेणी के दो व्यक्ति भी शामिल हैं। मरणोपरांत पुरस्कार पाने वाले सात लोग भी शामिल हैं. आप इस लेख में नीचे जाकर इस साल के पद्म अवॉर्डीज़ के नाम की पूरी लिस्ट (Padma Awards Full List) देख सकते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि पद्म भूषण, पद्म विभूषण और पद्मश्री में क्या अंतर होता है? ये कैसे दिए जाते हैं? विजेताओं को किस आधार पर चुना जाता है और इन अवॉर्ड्स का इतिहास क्या है? आइए जानते हैं।

74वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों पाने वाली हस्तियों के नाम का ऐलान हुआ है। दिवंगत सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, संगीतकार जाकिर हुसैन, दिवंगत दिलीप महालनोबिस, एस एम कृष्णा, श्रीनिवस वर्धन और दिवंगत बालकृष्ण दोशी को पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा।


Post a Comment

please do not comment spam and link

और नया पुराने