दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि किसान बहुत ही परेशान है। 70 सालों में कई सरकारें आई लेकिन किसान को सिर्फ धोखा ही दिया गया है। अगर सरकारें फसल का सही दाम देती तो किसान आत्महत्या नहीं करते। अब किसानों के लिए करो या मरो की लड़ाई है। मेरठ में आम आदमी पार्टी की किसान महापंचायत में दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन के बहाने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा ने 2014 के घोषणा पत्र में कहा था कि उनकी सरकार स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करेगी। 3 साल बाद भी सुप्रीम कोर्ट ने हलफनामे में कहा कि एमएसपी नहीं देंगे।
लाल किले का पूरा कांड भाजपा ने कराया। वह इनके कार्यकर्ता थे। किसान आंदोलन को पवित्र बताते हुए कहा कि ऐसा जुल्म तो किसानों के साथ अंग्रेजों ने भी नहीं किया था। केजरीवाल इसके आगे कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी सरकार पर भी सवाल दागे ताकि। मैं योगी आदित्यनाथ से पूछना चाहता हूं कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की एक मंडी दिखा दे जहां एमएसपी परधान उठता हो। क्या मजबूरी है जो पूरी सरकार चीनी मिल मालिकों के आगे घुटने टेक कर बैठी है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि किसान का एक बेटा देश की सीमा पर है, तो दूसरा दिल्ली की। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनने पर दिल्ली मॉडल लागू किया जाएगा। किसान गन्ना तौल के बाद घर नहीं पहुंच पाएंगे और उनके गन्ना का भुगतान खाते में हो जाएगा। किसानों का बिजली बिल माफ किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें
please do not comment spam and link