Singer संगीतकार और गायक-बप्पी लाहिड़ी दा ने 69 साल की उम्र में मृत्यु लोक को किया अलविदा


  अभी हम लोग महान गायिका लता मंगेशकर जी के शोक से उबरे भी नहीं थे। एक और दुख मिल गया। लोकप्रिय गायक, संगीतकार bppy-lahidi (बप्पी लाहिड़ी जी) का निधन कला और संगीत जगत के लिए बड़ी क्षति है। अपने गीतों और संगीत स्वरों के जरिये आप सदैव इस देश की धड़कन में बने रहेंगे बप्पी दा। 

संगीतकार और गायक और बप्पी लाहिड़ी ने 69 वर्ष की उम्र में ही मृत्यु लोक को अलविदा कह दिया। उन्होंने मुंबई के एक हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। बप्पी लाहिड़ी ऑब्स्ट्रक्टवि स्लीप एपनिया (OSA।) और रीकरेंट चेस्ट इन्फेक्शन से ग्रसित थे। बप्पी दा को ओएसए की परेशानी विगत एक साल से थी। डॉ दीपक नामजोशी उनका इलाज कर रहे थे। इस विकट समस्या से बप्पी दा जुहू स्थित क्रिटिकेयर अस्पताल मे 29 दिनों तक भर्ती थे। अंतिम सांस लेने के एक दिन पहले 15 फरवरी को ठीक होने पर वे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिए गये थे। अस्पताल से छुटटी होने के एक दिन बाद बप्पी दा की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें फिर गंभीर हालत में क्रिटिकेयर अस्पताल में लाया गया जहां रात करीब 11.45 बजे अस्पताल में आखिरी सांसे ली। डाक्टर ने उन्हें बचाने की काफी कोशिश की लेकिन कामयाबी नहीं मिली। 

bppy-lahidi (बप्पी लाहिड़ी) विगत कुछ समय से बीमार थे। उन्हें पिछले साल ही अस्पताल के चक्कर काटने पड़ रहे थे। गत वर्ष जब सिंगर में कोरोना के हल्के लक्षण नजर आए। तब भी उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। वे ब्रीच कैंडी अस्पताल में डाक्टर्स की निगरानी में थे। उनके खुशमिजाज स्वभाव पूरी दुनिया हमेशा याद करती रहेगी। बप्पी दा के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अन्य फिल्मी सितारों व राजनीतिक दलों के साथ ही गणमान्य नागरिकों ने अपनी श्रद्वांजलि अर्पित की।

Post a Comment

please do not comment spam and link

और नया पुराने