- विश्व पर्यावरण दिवस अर्थात (वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे) संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रकृति को समर्पित एक त्यौहार है। पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लक्ष्य से हर साल 5 जून को सारे संसार में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इसकी शुरुआत प्राकृत और मानव संबंधों के बीच सहयोगी और समर्पित भाव के रूप में हुई थी।
- विश्व पर्यावरण दिवस 2020 की थीम है जैव विविधता और इस बार इसकी मेजबानी जर्मनी के साथ साझेदारी में कोलंबिया करेगा। पर्यावरण के प्रति जागरूकता और राजनीतिक चेतना जागृत करने के लिए हर साल यह दिवस मनाया जाता है।
- आम जनता को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया जाता है विश्व में लगातार पर बढ़ते प्रदूषण और बढ़ती ग्लोब वार्मिंग की चिंताओं के चलते विश्व पर्यावरण दिवस की शुरुआत की गई थी।
- पर्यावरण प्रदूषण की समस्या को लेकर 1972 में संयुक्त राष्ट्र संघ की ओर से वैश्विक स्तर पर पर्यावरण की चिंता करते हुए विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की नींव रखी गई। इसका आगाज स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में हुआ था। यहां पहली बार पर्यावरण सम्मेलन आयोजित किया गया था। जिसमें 119 देशों में सहभागिता की थी।
इस सम्मेलन में संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। यहीं से हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का संकल्प लिया गया। दुनिया भर के नागरिकों को पर्यावरण प्रदूषण की चिंताओं से अवगत कराने और प्राकृतिक पर्यावरण को लेकर जागरूक करने का उद्देश्य रखा गया।

एक टिप्पणी भेजें
please do not comment spam and link