भगवा साफा धारण कर शांति सम्मेलन को लेकर जम्मू में जुटे जी-23 के असंतुष्ट नेताओं ने कहा कि पार्टी में युवा पीढ़ी काे बढ़ाने की जरूरत है। जी-23 ने यहां गांधी ग्लोबल फैमिली के शांति सम्मेलन में अपनी ताकत का एहसास कराया। जम्मू में शनिवार को असंतुष्ट जी-23 के नेताओं ने कहा कि पार्टी लगातार कमजोर हो रही है। हम सब मिलकर पुनः पार्टी को मजबूत बनाएंगे। वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने यहां तक कहा कि हम कांग्रेस को कमजोर होता देख रहे है। हमारा उद्देश्य एक साथ मिलकर पार्टी को मजबूत बनाना है। गुलाम नबी आजाद को दोबारा राज्यसभा न भेजे जाने के सवाल पर कहा कि हमें समझ नहीं आ रहा है कि कांग्रेस हाईकमान उनके अनुभवों का उपयोग क्यों नहीं कर रही है।
राज बब्बर ने कहा कि जी-23 नहीं गांधी, यह गांधी-23 है। महात्मा गांधी के विश्वास संकल्प और सोच के साथ देश का संविधान बना था। कांग्रेसी इसे आगे ले जाने के लिए मजबूती से खड़ी है। जी-23 चाहता है कि कांग्रेस मजबूत बने।
गुलाम नबी आजाद ने कहा कि राज्यसभा से सेवानिवृत्त हुआ हूं, राजनीति से नही। कांग्रेश सभी धर्मों, जातियों और लोगों का सम्मान किया है। यही हमारी पार्टी की ताकत है।

एक टिप्पणी भेजें
please do not comment spam and link