निर्माणाधीन राज्यकीय कृषि कल्याण केंद्र की छत गिरी, 5 मजदूर घायल

 उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में टोडरपुर में एक करोड़ 60 लाख रुपए की लागत से राज्यकीय  कृषि कल्याण केंद्र का निर्माण उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण निगम लिमिटेड से कराया जा रहा है।  कृषि कल्याण में घटिया सामग्री के प्रयोग के चलते सोमवार को छत की ढलाई कराई गई थी। मंगलवार रात को भी काम हो रहा था। बुधवार को छत पर काम हो रहा था उसी दौरान छत ढह गई। जिससे 5 श्रमिक घायल हो गए।

एक साइड की दीवार भी गिर गई। छत पर काम कर रहे हैं श्रमिकों में से 5 श्रमिक नरेश श्री राम अमित एवं जुगल किशोर सहित पांच घायल हो गया। घायलों का सीएससी में उपचार किया जा रहा है और हालत सामान्य बताई जा रहे हैं। निर्माण करा रहे अभियंता ठेकेदार और मेड मौके से निकल गए हैं साइट पर निर्माण कार्य की लागत और कार्रवाई संस्था का कोई बोर्ड भी नहीं लगाया गया है। दीवार में पीली ईट के प्रयोग का ग्रामीणों ने आरोप लगाया है। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्याम बाबू त्रिवेदी ने जांच की मांग की।

Post a Comment

please do not comment spam and link

और नया पुराने