यूपी के आगरा में सिकंदरा थाना क्षेत्र के ईश्वर नगर, शास्त्रीपुरम के निवासी रिटायर्ट सीओ राजेंद्र सिंह ने थाने में तहरीर में बताया कि ब्लैकमेल करके वसूली करने वाला महिलाओं का गिरोह सक्रिय है। इसमें एक महिला का पति भी शामिल है।
बताया कि एक महिला अच्छे परिवार के लोगों को अपने जाल में फंसाती है फिर धन की वसूली करती है। रकम न देने पर ब्लैकमेल करती है। गिरोह के सदस्य हत्या तक कर देते हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों महिलाओं सहित छह को नामजद किया है।
शातिर महिलाओं ने हमसे छह लाख रुपये की वसूली की। कुछ समय बाद फिर से 10 लाख रुपये की मांग कर रहीं हैं। महिला ने बेटे को फंसाया था। विवाहित होते हुए अविवाहित दर्शाया। आर्य समाज मंदिर में शादी का फर्जी प्रमाण-पत्र बनवा लिया। जुलाई 2021 में घर आकर छह लाख रुपये की मांग की। गिरोह के दो सदस्य धमकाकर 50 हजार रुपये लेकर चले गए। बाद में 3.50 लाख रुपये और खाते में जमा करा लिए! थाना प्रभारी आनंद कुमार शाही का कहना है कि विवेचना की जा रही है। साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी!
एक टिप्पणी भेजें
please do not comment spam and link