15 दिन में भरभर कर ढहा 55 लाख की लागत से हुआ निर्माण, 24 की मौत


चुनाव के समय जोर शोर से प्रचार किया गया था न देश बिकने दूंगा, न ही झुकने दूंगा, भ्रष्टाचार मुक्त, भयमुक्त का नारा दिया गया था। बुलेट टेªन जापान से, राफेल फ्रांस से और मूर्ति चीन से फिर बात स्वदेश की, रेलवे, एलआइसी आदि बड़ी-बड़ी सरकारी कंपनियों की कमान निजी हाथों में देने को सरकार की रूचि बढ़ी है। फिर भी कहा गया कि देश बिकने नहीं दूंगा। कैसा स्वदेशी है। आज आम आदमी की तो बात छोड़ दीजिए नेता, मंत्री ही भय के साए में जी रहे हैं। अक्सर सुना गया है कि अमूक मंत्री को जानमाल का खतरा है।


भ्रष्टाचार तो इतनी चरम पर है कि जहां पहले लोगों काे काम केलिए कम कीमत चुकानी पड़ती थी, अब दो-तीन गुने सुविधा शुल्क चुकाने के बाद काम होता है। सिर्फ तरीका बदल गया है। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के मुरादनगर में श्मशान घाट के गलियारे की छत भरभरा कर गिरने से 24 लोगों की दबकर मौत हो गई। वहीं लगभग 40 लोग मलबे में दब गए थे जिनमें कुछ लोगों को हल्की चोटें आई हैं। 5 घंटे के बाद मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला गया।


अंतिम यात्रा में लगभग 50 लोग शामिल थे बारिश होने के चलते अधिकांश लोग श्मशान घाट के प्रवेश द्वार पर बने 70 फुट लंबे गलियारे में खड़े थे। इसी दौरान गलियारे की छज्जा की छत अचानक गिर गई। मौके पर पहुंची पुलिस, पीएससी, स्थानीय लोगों के साथ बचाव कार्य शुरू किया गया। इसी समय एनडीआरएफ की टीम डॉग स्क्वाड के साथ मौके पर पहुंची और मलबे को हटाया। इस हादसे में लगभग 24 लोगों की जान चली गई कई लोग घायल हो गए। मृतक जय राम के पुत्र दीपक ने पुलिस को दी तहरीर में मिलीभगत कर निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। कहा कि राज्य सरकार राहत और बचाव कार्य में तत्परता से जुटी है। मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। मंडलायुक्त और एडीजी मेरठ जोन से घटना की रिपोर्ट तलब की है।


हादसे के बाद ईओ, जेई, सुपरवाइजर और ठेकेदार पर मुकदमाः लगभग 2 माह पहले ही 55 लाख की लागत से गलियारे का निर्माण हुआ था 15 दिन पहले इसे लोगों के लिए खोला गया था। अभी इसका लोकार्पण भी नहीं हुआ है। मुराद नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी निहारिका चौहान, ठेकेदार अजय त्यागी, जेई सीपी सिंह, सुपरवाइजर आशीष समेत अन्य पर दर्ज हुआ मुकदमा, मंडलायुक्त अनीता सी. मेश्राम के निर्देश पर गैर इरादतन हत्या, भ्रष्टाचार, लापरवाही सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।


पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है: सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कहा है कि मुरादनगर कस्बे में लिंटर गिरने से हुए हादसे में निर्दोष लोगों की मौत साथ ही गंभीर घायल होने की दुर्घटना हदृयविदारक है। शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि श्मशान घाट में गैलरी की छत गिरने से हुई दुर्घटना होना स्थानीय प्रशासन की लापरवाही जाहिर करता है।घटना के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। मृतकों के परिवारीजनों को आर्थिक मदद की मांग की है। 


कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी बाड्रा ने शोक संवेदना व्यक्त की है। प्रियंका गांधी बाड्रा ने कहा कि यह हादस मन को आहत करने वाला है। शोकाकुल परिवारीजनों को यह दुख सहन करने की ईश्वर शक्तिी दे। उधर आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने श्मशान घाट में हुए हादसे पर शोक व्यक्त किया है। कहा कि कमीशनखोरी के कारण हुई इस घटना की सरकार उच्चस्तरीय जांच कराए। हादसे से संबंधितलोगों की जवाबदेही तय की जाय।


Post a Comment

please do not comment spam and link

और नया पुराने