भारत जोड़ो यात्रा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा शुरू किया गया एक जन आंदोलन है जिसका उद्देश्य केंद्र सरकार की कथित विभाजनकारी राजनीति के खिलाफ देश को एकजुट करना है! यात्रा 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई, 12 राज्यों से होकर गुज़रेगी और जम्मू-कश्मीर में समाप्त होगी। यात्रा 150 दिनों के विस्तार में लगभग 3,500 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।
पार्टी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार राहुल गांधी की यात्रा बुरहानपुर जिले से राज्य में प्रवेश कर अगले 12 दिन तक प्रदेश में रहेगी! राहुल गांधी 23 नवंबर को बुरहानपुर के बोदरली गांव से अपनी यात्रा की शुरुआत करेंगे। वे यहां से खंडवा के झिरी जाएंगे। इसके अगले दिन यात्रा 24 तारीख को खंडवा को बोरगांव से खरगोन के खेरड़ा तक जाएगी। 25 तारीख को राहुल गांधी खेरड़ा से मोरटक्का तक की यात्रा करेंगे।शनिवार 26 नवंबर को राहुल की यात्रा इंदौर जिले में प्रवेश करेगी। यहां वे डॉ भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली महू जाएंगे। इसके अगले दिन राहुल गांधी महू से इंदौर तक की यात्रा करेंगे। यहां राहुल गांधी के स्वागत के खास इंतजाम किए गए थे।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह समेत तमाम बड़े नेता राहुल के स्वागत के लिए बुरहानपुर में मौजूद रहे। बंजारा लोकनर्तक रीना नरेंद्र पवार ने राहुल गांधी के स्वागत में अपना खास नृत्य पेश किया। सिर पर गिलास और गिलास पर 51 मटकियां रखकर प्रस्तुति दी।
आज कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में प्रियंका गांधी शामिल होंगी। वे बुधवार 23 नवंबर से चार दिनों के लिए राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में पदयात्रा करेंगी। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने मंगलवार सुबह ट्वीट कर यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा के लिए आज भी विश्राम का दिन है, बुधवार को यात्रा बुरहानपुर के पास मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी।
यात्रा शुरू करने से पहले बोदरली बस स्टैंड पर मंच से राहुल गांधी ने सबका आभार जताते हुए प्यार और स्नेह के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि यात्रा की शुरुआत के समय विपक्ष ने कहा था कि इतने बड़े देश को पैदल नापना संभव नहीं है। भाजपा (BJP) पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा था कि ये लोगों में डर और हिंसा करते हैं।मनरेगा के तहत मजदूरों को काम न देकर और किसानों को उनकी उपज का सही दाम नहीं देकर युवाओं में बेरोजगारी का भय फैलाया जा रहा है।
राहुल गांधी ने कहा कि बच्चा जानता है कि उसे क्या बनना है, लेकिन देश की मौजूदा स्थिति ऐसी है कि वह कड़ी मेहनत के बाद भी डाक्टर नहीं बन सकेगा। राहुल गांधी ने एक महिला रीना पवार को बुलाकर उससे सवाल किया कि यूपीए सरकार में गैस सिलेंडर की कीमत क्या थी, महिला ने कहा 400 रुपए, फिर उन्होंने पूछा अब क्या कीमत है तो महिला बोली 1200 रुपए। इस पर राहुल ने पूछा ये सारा पैसा किसके पास जा रहा है।
.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
एक टिप्पणी भेजें
please do not comment spam and link