हिमाचल प्रदेश में चुनाव की सरगर्मी तेज हो रही है! विधानसभा चुनाव से पहले सियासी उठापटक तेज हो गई है! टिकट बंटवारे के बाद बागी हुए 4 पूर्व विधायकों समेत भारतीय जनता पार्टी ने अपने 5 नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया है! इसके अलावा पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष की भी प्राथमिक सदस्यता रद्द कर दी गई है! इन सभी पर 6 साल तक पार्टी से जुड़ी गतिविधियों में शामिल होने की रोक रहेगी!
उधर कांग्रेस में टिकट न मिलने पर पार्टी से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले छह नेताओं को कांग्रेस ने बाहर का रास्ता दिखाया है। इनमें तीन पूर्व विधायक हैं। कांग्रेस के तमाम प्रयासों के बावजूद इन नेताओं ने नामांकन फॉर्म वापस नहीं लिया था। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने पार्टी के आदेशों की अवहेलना और पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे छह नेताओं को तत्काल प्रभाव से छह साल के लिये पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है।
आज 2 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के नादौन में जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर बाद जिला कांगड़ा के धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगे और जिला सोलन के नालागढ़ विधानसभा में पंजैहरा में जनसभा करेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के दो नंवबर बुधवार को हमीरपुर के बड़सर विधानसभा के बुम्वलू में जनसभा को संबोधित करेंगे।
योगी आदित्यनाथ भाजपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। उनके रैली के मद्देनजर बड़सर पुलिस ने पूरी सुरक्षा व्यवस्था कर ली है। उसके बाद जिला मंडी के सरकाघाट विधानसभा के बल्द्वाड़ा में जनसभा को संबोधित करेंगे। फिर जिला सोलन के कसौली विधानसभा क्षेत्र के दशहरा मैदान परवाणू में जनसभा करेंगे। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी 2 नंवबर को जिला किन्नौर के रामलीला मैदान भावानगर में जनसभा को संबोधित करेंगी। उसके बाद जिला शिमला के विधानसभा के शिमला ग्रामीण में मेला मैदान सुन्नी में जनसभा को संबोधित करेंगी।
पार्टी से टिकट न मिलने पर नेता मंच पर भावुक हो रहे हैं, कुल्लू विधानसभा क्षेत्र से दावेदारी जता रहे पूर्व सांसद महेश्वर सिंह शनिवार को एक जनसभा में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के सामने अपनी बात रखते हुए भावुक हो गए। कुल्लू के प्रदर्शनी मैदान में भाजपा की विजय संकल्प रैली में महेश्वर सिंह फूट-फूटकर रोए। कुल्लू के प्रदर्शनी मैदान में भाजपा की विजय संकल्प रैली में महेश्वर सिंह फूट-फूटकर रोए। उन्होंने कहा कि 45 साल के राजनीतिक सफर में अब जिंदगी के अंतिम चरण में तीन काम बचे हैं। लगवैली की भुभू जोत टनल, बिजली महादेव रोपवे और भुंतर-मणिकर्ण डबललेन मार्ग के निर्माण से उन्हें संतुष्टि मिलेगी।
उधर यूपी BJP अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी आज बरेली के दौरे पर रहेंगे. यहां वह विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगेकरेंगे!
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए प्रियंका गांधी वाड्रा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिला मंडी में पहुंच कर सरदार वल्लभ भाई पटेल को मंच पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद गुजरात मोरबी में हादसे पर दुख जातया! इंदिरा के बाद देश की राजनीति बदल गई प्रियंका गांधी ने कहा मैंने मंडी पहुंचकर बाबा भूतनाथ के दर्शन किए अच्छा लगा। प्रियंका ने प्रत्याशियों का परिचय करवाया। प्रियंका ने कहा सरदार वल्लभ भाई पटेल और इंदिरा गांधी ने देश को जोड़ने का काम किया। इंदिरा का हिमाचल से प्रेम व स्नेह का रिश्ता था। गांव-गांव में मेरी दादी की बातें होती हैं। आज पैसे व मीडियाबाजी का बोलबाला है।

.jpeg)
एक टिप्पणी भेजें
please do not comment spam and link