प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' के 94वें एपिसोड में देश वासियों को दी छठ की शुभकामनाएं। कहा- यह त्योहार स्वच्छता पर जोर देता है। अपने संबोधन मैं पीएम मोदी ने सोलर एनर्जी, स्पेस सेक्टर, स्टूडेंट पावर पर भी बात की। उन्होंने कहा कि स्टूडेंट पावर का दायरा बहुत बड़ा है, आज का युवा भारत को 2047 तक लेकर जाएंगे।
साउथ कोरिया की राजधानी सियोल में हैलोवीन उत्सव के दौरान मची भगदड़ में मरने वालों की संख्या 151 हुई। जिसमें 19 विदेश नागरिक भी शामिल। 2 हजार से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि संकरी गली में लाखों लोगों के जमा होने के बाद भगदड़ मची। इस दौरान कम से कम 50 लोगों को कार्डियक अरेस्ट भी आया।सोमालिया के राष्ट्रपति हसन शेख ने एक बयान में घटना की पुष्टि करते हुए 300 लोगों के घायल होने की जानकारी दी। शनिवार को हुए इस हमले की अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है।
एलन मस्क ने कर्मचारियों की छंटनी करने की योजना बनाई।न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि कुछ प्रबंधकों को छंटनी वाले कर्मचारियों की सूची तैयार करने के लिए कहा गया है। उन्होंने माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर की नीतियों में बदलाव के लिए भी कहा है।
दिल्ली महिला आयोग की चेयरपर्सन स्वाति मालीवाल का दावा, डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम के अनुयायी। उन्हें धमका रहे मालीवाल ने कुछ आपत्तिजनक मैसेज भी सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। जिसमें मालीवाल के लिए अपशब्दों का प्रयोग भी किया गया है। स्वाति ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर पैरोल नियमों में बदलाव की मांग की थी
आजम खान के बचाव के लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि- बीजेपी सरकार का मुख्य लक्ष्य रामपुर के समाजवादी नेता मोहम्मद आजम खान हैं। आजम खान सरकार की नजरों में खटकने लगे हैं क्योंकि वह सांप्रदायिक ताकतों के कट्टर विरोधी हैं और लोकतंत्र और समाजवाद के लिए प्रतिबद्ध हैं।
रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे की हराया। जिम्बाब्वे की टीम बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान वाला इतिहास दोहराने से चूक गई। यह मुकाबला जिम्बाब्वे 3 रन से हार गया। बांग्लादेश ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 150 रन बनाए। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 148 रन ही बना सकी।
अब मराठी में भी एमबीबीएस की पढ़ाई
देश के दो राज्यों में हिंदी में मेडिकल की पढ़ाई की अशुरुआत होने के बाद अब मराठी में भी एमबीबीएस करवाया जाएगा। महाराष्ट्र सरकार ने इसका ऐलान किया है। राज्य सरकार ने कहा कि वह अगले साल से मराठी में Medical Education की शुरुआत करेगी। राज्य के मेडिकल एजुकेशन मंत्री गिरीश ने कहा कि इस फैसले से महाराष्ट्र के ग्रामीण हिस्सों के स्टूडेंट्स को मदद मिलेगी।
यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर अरविंद केजरीवाल का बीजेपी पर निशाना
गुजरात में यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर अरविंद केजरीवाल का बीजेपी पर निशाना। कहा -बीजेपी ने उत्तराखंड के चुनाव के पहले एक समिति बना दी। उत्तराखंड का चुनाव जीतने के बाद अब वह समिति अपने घर चली गई। अब गुजरात चुनाव के 3 दिन पहले एक समिति बनाई, अब यह भी चुनाव के बाद अपने घर चली जाएगी। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश या उत्तर प्रदेश में क्यों नहीं बनाते यह समिति?
बायजू पर फिर लगे छंटनी के आरोप
बेंगलुरु की दिग्गज ऑनलाइन एजुकेशन कपंनी बायजू फिर से एक बार सुर्खियों में है। केरल के तिरुवनंतपुरम में बड़े पैमाने में छंटनी की खबर सामने आने के बाद अब अपने गृह शहर में ही इसी तरह के आरोपों का सामना कर रही है। कर्नाटक के राज्य आईटी/आईटीएस कर्मचारी संघ यानी केआईटीयू का कहना है कि बायजू अपने बेंगलुरु मुख्यालय में कर्मचारियों की छंटनी कर रहा है। बायजू के कर्मचारी इस्तीफा नहीं देना चाहते हैं लेकिन उन्हें मजबूर किया जा रहा है।
सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर पर नियंत्रण के बाद टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने ट्विटर के कर्मचारियों की छंटनी का आदेश भी दे दिया है। उन्होंने प्रबंधन से कहा है कि इस प्रक्रिया के दौरान जिन कर्मचारियों को कंपनी से बाहर किया जाना है, उनकी सूची तैयार की जाए। साथ ही उन्होंने माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर की नीतियों में बदलाव करने के लिए भी कहा है।
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंचा, ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) का तीसरा चरण लागू किया गया। इसके तहत अब आवश्यक परियोजनाओं को छोड़कर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सभी तरह की निर्माण गतिविधियों पर रोक रहेगी। इस मुद्दे को लेकर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने रविवार (आज) को अहम बैठक भी बुलाई है।
रूस का यूक्रेन पर बड़ा आरोप, कहा- उसने क्रीमिया के सबसे बड़े शहर, बंदरगाह और जहाजों पर ड्रोन से हमला किया। रूस ने यूएनएससी सहित अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इस हमले की निंदा करने और इसे आतंकी घटना करार देने की मांग की। रूस ने कहा कि यूरोपीय देश ब्रिटेन की मदद से यूक्रेन ने इस घटना को अंजाम दिया है जिसकी वजह से हम फूड कॉरिडोर को बंद करने को मजबूर हैं।
एक टिप्पणी भेजें
please do not comment spam and link