बीजेपी के 2022 तक वादे अधूरे, साल पूरा होने में कुछ ही घंटे बाकी

 


वर्ष 2022 की पूर्व संध्या पर हम अपने सुधि श्रोताओं के लिए कामना करता हूं कि उनका साल खट्टी मीठी यादों के साथ अच्छा बीता होगा! साथ ही नव वर्ष 2023 की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि आप सबका नव वर्ष मंगलमय हो! 

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सड़क धंसने से मचा हाहाकार! 

उधर रणविजय सिंह ने प्रधानमंत्री के उन बयानो को दोहराया है जिसमें वादा किया गया था कि 2022 तक  किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी, देश के हर परिवार का अपना घर होगा, बुलेट ट्रेन दौड़ने लगेगी, देश की अर्थव्यवस्था 5 ट्रिलियन हो जाएगी, 2022 में इतना कुछ होने में बस कुछ घंटे बाकी हैं! फिर मौज ही मौज है, मैं तो चला बुलेट ट्रेन से खंडाला. आप अपना देख लो! 

सपा के आईपी सिंह ने ट्वीट कर कहा कि 2022 के बस चंद कुछ घण्टे बचे हैं। साथियों, दिल थाम कर बैठिये करोडों करोड़ उन गरीब लाचार दलित वंचित शोषित भारतीयों के घर का सपना माननीय प्रधानमंत्री जी पूरा करने वाले हैं।

उधार सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और समाजवादी आंदोलन के महानायक लोकबंधु राजनारायण जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की! 

एक अन्य ट्वीट के अनुसार भाजपा ने कहा था कि शासन-प्रशासन में ‘पारदर्शिता’ लाएंगे पर वहाँ तो लाए नहीं और जहाँ पारदर्शिता नहीं होनी चाहिए वहाँ ला रहे हैं। दरअसल बिना दीवार के चार शौचालयों का एक साथ होना भाजपाई भ्रष्टाचार का अनूठा उदाहरण है। भाजपा का सामुदायिक शौचालय का अर्थ ये है क्या?


एक वो हिंदू बेटा जिसने अपने पिता के स्वर्गवास के बाद हिंदू संस्कारों का मान रखते हुए तेरहवीं तक सब कुछ त्याग पिता की आत्मा को शांति हेतु पाठ किया। एक वो बेटा जो हिंदू संस्कारों को नकारते हुए सूतक में शुभ कार्य प्रतिबंधित होने के बावजूद माँ के निधन के उपरांत सरकारी कार्यक्रम में शामिल हुआ।

आज फर्रुखाबाद के कायमगंज  में डॉ. नवल किशोर शाक्य के स्वर्गीय भाई डॉ. हरबेश शाक्य जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

गरीबी लड़ती रही ठंडी हवाओं से, अमीरों ने कहा वाह क्या मौसम आया है!

कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार कहां कि हमने पीएम नरेंद्र मोदी को को चाय बेचते नहीं बल्कि रेलवे बेचते देखा है! 

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में जितने भी लोग हमारे साथ आए और जिन्होंने हम पर आक्रमण किया मैं सबका धन्यवाद करता हूं।

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि पश्चिम बंगाल के निवर्तमान राज्यपाल आदरणीय पंडित केशरीनाथ त्रिपाठी जी के अस्वस्थ होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई। ईश्वर से शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु प्रार्थना करता हूँ।

संविदाकर्मी का कितना शोषण हो रहा हैं! प्राइमरी विद्यालय  अजीजनगर शिक्षा क्षेत्र औरास जनपद उन्नाव की घटना का संज्ञान लेकर माननीय बेसिक शिक्षा मंत्री जी को सख्त कार्यवाही करने की मांग जिससे आगे से ऐसी पुनरावृत्ति न हो! 

इसी के साथ हम इस वीडियो को समाप्त करते हैं तब तक के लिए जय हिंद जय भारत वंदे मातरम! साथ ही सभी सुधि श्रोताओं को नव वर्ष 2023 मंगलमय हो! 

 


Post a Comment

please do not comment spam and link

और नया पुराने