भारत जोड़ो यात्रा 21 दिसंबर को हरियाणा में प्रवेश करेगी, उससे पहले 17 दिनों में झालावाड़, कोटा, बूंदी, सवाई माधोपुर, दौसा और अलवर जिलों से होते हुए राजस्थान में लगभग 500 किलोमीटर की दूरी तय करेगी! भारत जोड़ो यात्रा के 95वें दिन रविवार सुबह कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राजस्थान चरण के दौरान लोगों से बातचीत की साथ ही बैलगाड़ी की सवारी की! इस दौरान पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और उनके पति रॉबर्ट वाद्रा भी इस भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए! राहुल गांधी ने बैलगाड़ी में सवार होकर कोटखुर्द गांव से होते हुए कोटा-लालसोट राजमार्ग पर देईखेड़ा गांव तक लोगों के बीच कांग्रेस की जड़ें मजबूत की! पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने बलदेवपुरा गांव से अपनी पदयात्रा शुरू की! तो उन्होंने देखा कि एक बैलगाड़ी किसानों के एक समूह को ले जा रही है जो हाथ हिलाकर उनका स्वागत कर रहे थे.
हिमाचल प्रदेश का रिवाज रहा है कि 5 साल बाद सत्ता को बदल देते हैं! इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि चुनाव में उम्मीदवार बड़े-बड़े दावे करते हैं लेकिन सत्ता में आने के बाद भूल जाते हैं! हिमाचल की जनता वादाखिलाफी के कारण माननीयों को अर्श से फर्श पर ला देती है! इसके साथ ही सत्ता में आने वाले माननीय को संदेश देती है कि यदि आपने भी अच्छा काम नहीं किया तो आपको भी यही दिन देखना पड़ेगा! यदि यही बात पूरे देश की जनता करने लगे तो चुनाव में जुमलेबाज और लाली पॉप दिखाने वाले राजनेताओं की भाषा और बॉडी लैंग्वेज पर अंकुश लग जाएगा!
68 विधानसभा सीट वाले हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को विधानसभा चुनाव हुए थे जिनका परिणाम 8 दिसंबर गुरुवार को घोषित हो गए। बड़े-बड़े दावे करने वाली भाजपा 25 सीटों पर सिमट गई। कांग्रेस ने 40 सीटें जीत ली और पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है। हिमाचल देश का छठवां राज्य होगा, जहां कांग्रेस सत्ता में होगी। तीन राज्यो में कांग्रेस गठबंधन के साथ सरकार में है।
लोकसभा क्षेत्र के हिसाब से इस विधानसभा चुनाव की हार को देखा जाए तो मंडी को छोड़कर सभी लोकसभा क्षेत्र में भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ा। इनमें केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर का क्षेत्र हमीरपुर और कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का क्षेत्र मंडी भी है। सूबे में चार लोकसभा की सीटें हैं। 2019 में सभी सीटो पर भारतीय जनता पार्टी को जीत मिली थी। 2021 में मंडी उपचुनाव में कांग्रेस की प्रतिभा सिंह जीत गई थीं। केंद्र सरकार में सूचना एवं प्रौद्योगिकी, युवा कल्याण एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर की लोकसभा क्षेत्र में कुल 17 विधानसभा सीटें आती हैं। जिनमें से दस सीटें कांग्रेस के खाते में गईं। कांग्रेस की जीत को लोग राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की सफलता को मानते हैं! साथ में प्रियंका गांधी ने चुनावी रैलियां कर धुआंधार प्रचार किया था और प्रियंका गांधी के वादे को जनता ने स्वीकार भी किया और पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए प्रचंड जीत दिलाई! यह जीत तब मिली है जब कांग्रेस मुक्त भारत बनाने की रणनीति काम हो रहा है!
उधर दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी ने पहली बार 250 में से 134 सीटों पर जीत दर्ज की है! 15 साल से एमसीडी की सत्ता भारतीय जनता पार्टी के हाथ में थी इसके बावजूद 250 में से 104 सीटे जीत पाई है! वहीं कांग्रेस को 9 सीटें मिली तो निर्दलीय उम्मीदवारों ने 3 सीटों पर जीत दर्ज की है! सबसे बड़ी बात यह है कि सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी दिल्ली में बैठी है जहां प्रधानमंत्री केंद्रीय गृहमंत्री और रक्षा मंत्री के साथ पूरा मंत्रिमंडल दिल्ली में है वहीं भाजपा एमसीडी का चुनाव हार गई! दिल्ली की जनता मंदिर-मस्जिद, धारा 370 कोई मतलब नहीं! सिर्फ विकास और जन समस्याओं को तवज्जो देती हैं! भारतीय जनता पार्टी काम अच्छा करे या खराब लेकिन चुनाव पूरे दमखम के साथ लड़ती है! अपने स्टार प्रचारकों के साथ ही राज्यों के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री और रक्षा मंत्री वाह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद चुनाव में बड़ी बड़ी रैलियां करते दिखाई पड़ते हैं!
एक टिप्पणी भेजें
please do not comment spam and link