राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) इस बार अपने वार्षिक दशहरा कार्यक्रम में पर्वतारोही संतोष यादव को बनाया मुख्य अतिथि


 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इस बार अपने वार्षिक दशहरा कार्यक्रम में पर्वतारोही संतोष यादव को मुख्य अतिथि बनाएगा! संघ सालाना कार्यक्रम में पहली बार किसी महिला को मुख्य अतिथि बना रहा है! आरएसएस के संयुक्त प्रचार प्रमुख नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि वह इस कार्यक्रम में पहली महिला मुख्य अतिथि होंगी, जहां संगठन के प्रमुख मोहन भागवत विभिन्न जर्मन मुद्दों पर अपने विचार रखेंगे और अपना एजेंडा तय करेंगे। 5 अक्टूबर को होने वाला कार्यक्रम नागपुर के रेशमीबाग मैदान में होगा।

दो महीने पहले 'कृषि और समृद्धि' पर संघ के एक कार्यक्रम में इसके सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने इसकी बैठकों में महिलाओं की कम भागीदारी पर निराशा ज़ाहिर की थी.

लोकसभा चुनाव 2024 को भले अभी लगभग 2 वर्ष बाकी है! लेकिन सभी छोटे बड़े दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है इसी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी 12 राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेशों से होकर गुजरने वाली लगभग साढे 3 हजार किलोमीटर सबसे बड़ी पैदल यात्रा कर रहे हैं ! वही देश की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा की अपनी तैयारियों को धार देने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है माना  जा रहा है कि बीजेपी की ओर से महिला वोटरों को आकर्षित करने की कोशिश के बीच संघ ने भी महिलाओं को ज्यादा ज्यादा जोड़ने के लिए यह फ़ैसला किया है! 

हरियाणा के रेवाड़ी की रहने वाली पर्वतारोही संतोष यादव दो बार एवरेस्ट फ़तह करने वाली पहली महिला हैं! संतोष यादव की आधिकारिक वेबसाइट के उनकी इस उपलब्धि को 1994 के गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में शमिल किया गया था! 54 साल की पर्वतारोही संतोष यादव को साल 2000 में पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है! 

भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) में अफ़सर रहीं पर्वतारोही संतोष यादव आजकल बतौर योग, पर्यावरण-पारिस्थितिकी के अलावा प्राकृतिक आपदा प्रबंधन के गुर सिखाती हैं.! 

Post a Comment

please do not comment spam and link

और नया पुराने