जदयू के खराब प्रदर्शन से दुखी नीतीश कुमार सीएम बनने के अनिच्छुक, भाजपा नेताओं ने कहा स्वतंत्र होकर चलाएं सरकार

नीतीश कुमार

बिहार विधानसभा में 243 सीटों पर चुनाव सम्पन्न हुए जिनका फाइनल परिणाम 10 नवंबर को देर आया। कोविड-19 के चलते बिहार विधानसभा-2020 का चुनाव परिणाम काफी धीमी गति से चला। इस कारण जहां पूरे देश की नजर चुनाव परिणामों पर थी। इस कारण राजनीतिक पंडितों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। लोग कयास लगा रहे थे कि चुनाव परिणाम की आखिरी गेंद में कौन छक्का मारेगा। हालांकि आरोप-प्रत्यारोप के बाद 243 में एनडीए 125 सीटे जीत कर बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया। एनडीए गठबंधन में जदयू को 43 सीटें मिली ह, जबकि बीजेपी के खाते में 74 सेटे आईं हैं। जदय के खराब प्रदर्शन के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दोबारा मुख्यमंत्री बनने की अनिइच्छा जाहिर की है। नैतिकता भी यह कहती है।


एनडीए गठबंधन में वीआईपी और हम को चार-चार सीटें मिली हैं। जदयू के एक नेता का मानना हैं कि उनकी पार्टी में सामान्य धारणा थी कि भाजपा ने चुनाव प्रचार में चिराग पासवान के साथ प्रभावी ढंग से व्यवहार नहीं किया। उन्होंने कहा कि भाजपा और जदयू कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय का भी अभाव रहा। इस कारण जदयू पार्टी के कुछ मंत्रियों और मौजूदा विधायकों के खाते में हार आई है। नीतीश कुमार ने  जदयू के खराब प्रदर्शन से दुखी हैं। हालांकि भाजपा नेताओं ने नीतीश कुमार को लगातार चौथी बार सीएम बनने लिए राजी किया। भाजपा ने कहा, पूर्ण स्वतंत्रता के साथ सरकार चलाएं। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, श्नीतीश के सीएम पद को लेकर अनिच्छा दिखाने के बाद वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने उन्हें पुनः मुख्यमंत्री बनने के लिए राजी किया। भाजपा नेताओं ने पूरा आश्वासन दिया कि वह पहले की तरह पूर्ण स्वतंत्रता के साथ अपनी सरकार चला सकते हैं। 


जदयू को इस बार विधानसभा चुनावों में 43 सीटें मिली हैंए जो 2005 के विधानसभा चुनावों के बाद पार्टी का सबसे खराब प्रदर्शन है। 2015 के विधानसभा चुनावों में पार्टी को 71 सीटों पर जीत मिली थी। सूत्रों ने कहा कि जिस प्रकार चिराग पासवान की लोजपा ने जदयू को नुकसान पहुंचाया था, उससे नीतीश बहुत परेशान थे। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, चिराग ने कम से कम 25-30 सीटों पर जदयू की जीत की संभावना को बिगाड़ दिया। हमने उन्हें सीएम बने रहने के लिए राजी किया, हालांकि भाजपा अब गठबंधन में एक वरिष्ठ भागीदार है। 


 

Post a Comment

please do not comment spam and link

और नया पुराने