उत्तर प्रदेश सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव मंगलवार हुआ, 88 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद



उत्तर प्रदेश की सात रिक्त विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए कुल 88 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला ईवीएम में बंद कर दिया है।मंगलवार को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदाताओं ने अपने चहेते उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया। मुजफ्फरपुर में मतदान करते हुए वीडियो वायरल की जांच हो रही है। उन्नाव के बांगरमऊ में बूचा गाड़ा के मतदाताओं ने किया मतदान बहिष्कार। अधिकारियों के समझाने पर दोपहर बाद शुरू हुआ मतदान।यह सीटें हैं अमरोहा जिले की नौगंवा सादात, बुलंदशहर, फिरोजाबाद जिले की टूण्डला सुरक्षित, उन्नाव की बांगरमऊ, कानपुर नगर की घाटमपुर सुरक्षित, देवरिया और जौनपुर की मल्हनी। घाटमपुर में पतारा के आदर्श मतदान केंद्र में बूथ संख्या 160 व 161 में ईवीएम खराब होने पर करीब आधे घंटे मतदान रुका रहा। बाद में मशीन को बदलकर मतदान शुरू कराया गया।

टूंडला विधानसभा उपचुनाव में 1.00 बजे तक 29.5 फीसद मतदान हुआ। कानपुर की घाटमपुर सीट पर एक बजे तक 24.74 फीसद मतदान। बुलंदशहर में 1 बजे तक 28.83 मतदान हुआ।  यहां उपचुनाव में मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सीआरपीएफ और पीएसी को तैनात किया गया।  


मलहनी विधान सभा क्षेत्र के गाढ़ा तीली बूथ पर एक व्यक्ति दर्जन भर लोगों को लेकर फर्जी बांट रहा था। पुलिस फोर्स ने भीड़ को दौड़ा लिया। उस व्यक्ति को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। गांव में दूर-दूर लोग खड़े हैं। मतदाता मतदान के पहले पन्नीवाला दस्ताना पहनकर वोट कर रहा है फिर उसे डिस्ट्रॉय कर दे रहा है। मल्हनी विधान सभा के अपने गांव बन्सफा के नकटाबीर मतदान केंद्र पर पत्नी श्रीकला धनंजय के साथ अपना वोट डालने पहुँचे निर्दल प्रत्याशी व पूर्व सांसद धनंजय सिंह। प्रमुख प्रत्याशियों में एक मात्र धनन्जय सिंह मतदाता हैं।


मल्हनी विधानसभा उपचुनाव के दौरान मंगलवार को सिकरारा के भरतपुर प्राथमिक पाठशाला पर बने मॉडल बूथ पर सुबह 6 बजे मॉक पोल शुरू हो गया लेकिन 7 बजे तक कोई भी मतदान करने नहीं पहुंचा। जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक राजकरण अय्यर निगरानी करे पहुंच गए।


बांगरमऊ विधानसभा के उपचुनाव के लिए मंगलवार की सुबह 7.00 बजे से वोटिंग शुरू हुई। खास तौर से मुस्लिम बाहुल्य इलाके में लोगों में जोश दिख रहा है। इस सीट पर चारों प्रमुख सियासी दलों भाजपाए सपाएकांग्रेश और बसपा के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि सभी बूथों पर मतदान प्रक्रिया जारी है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मतदान चल रहा है। पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

 

टूंडला विधानसभा सीट: 2019 के लोस चुनाव में वह सांसद बन गये। इस वजह से यह सीट खाली हुई।

कुल मतदाता:360537, पुरूष-193496, महिला-167025

प्रमुख दावेदारः. भाजपा से प्रेमपाल सिंह धनगर, सपा से महाराज सिंह धनगर,. बसपा से संजीव चक


 नौगंवा सादात विधानसभा सीट: चेतन चौहान की कोरोना के कारण निधन की वजह से यह सीट रिक्त हुई।

कुल मतदाता:321690, पुरूष-169353, महिला-152324

प्रमुख दावेदारः  भाजपा से संगीता चौहान (स्व.चेतन चौहान की पत्नी), कांग्रेस से डॉ. कमलेश सिंह, सपा से जावेद आब्दी, बसपा से फुरकान अहमद


मल्हनी विधानसभा सीट: सपा विधायक पारसनाथ यादव के निधन के बाद सीट खाली हुई।

कुल मतदाता:365013, पुरूष-190148, महिला-174071

प्रमुख दावेदारः भाजपा से मनोज सिंह, सपा से लकी यादव, निर्दल धनन्जय सिंह, बसपा से जय प्रकाश दुबे, कांग्रेस से डॉ राकेश मिश्र।


बांगरमऊ विधानसभा सीट:2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के कुलदीप सिंह सेंगर सपा के बदलू खान को रिकॉर्ड मतों से हरा कर जीते थे।

कुल मतदाता:343008, महिला-155611, पुरूष-187397

प्रमुख दावेदारः भाजपा से श्रीकांत कटियार, सपा से सुरेश पाल, बसपा से महेश पाल, कांग्रेस से आरती बाजपेयी


घाटमपुर विधानसभा सीट: घाटमपुर सीट पर से विधायक कमला रानी वरुण की कोरोना से मौत के बाद यह सीट रिक्त हुई थी।

कुल मतदाता:3,07,967-पुरूष-1,68,367-महिला-1,39,595

प्रमुख दावेदारः भाजपा से उपेंद्रनाथ पासवान, सपा से इंद्रजीत कोरी, बसपा से कुलदीप शंखवार, कांग्रेस से डॉ. कृपा शंकर


 बुलंदशहर विधानसभा सीट: वीरेन्द्र सिंह सिरोही के निधन की वजह से यह सीट रिक्त हुई थी।

कुल मतदाता:3,88,508, पुरूष-206431, महिला-182007

प्रमुख दावेदारः भाजपा से उषा सिरोही, बसपा से हाजी यूनुस, कांग्रेस से सुशील चौधरी, रालोद-सपा से प्रवीण कुमार


देवरिया विधानसभा सीट: जन्मेजय सिंह का इस साल 20 अगस्त की रात लखनऊ में हार्टअटैक से निधन हो गया था। उनके निधन से यह सीट खाली हुई।

कुल मतदाता:3,36,565- पुरुष.-1,82,251- महिला-1,54,302

प्रमुख दावेदारः भाजपा से डॉ. सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी, सपा से ब्रह्माशंकर त्रिपाठी, बसपा से अभय नाथ त्रिपाठी, कांग्रेस मुकुन्द भाष्कर मणि त्रिपाठी, अजय प्रताप सिंह पिंटू निर्दल (ये भाजपा विधायक रहे दिवंगत जन्मेजय सिंह के पुत्र हैं)

Post a Comment

please do not comment spam and link

और नया पुराने