![]() |
| मौलाना कल्बे सादिक |
मौलाना कल्बे सादिक की कई दिनों से तबियत नासाज होने के कारण लखनऊ के ईरा मेडिकल कॉलेज में उनका उपचार चल रहा था। जहां मंगलवार को मौलाना कल्बे सादिक ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
शिया धर्म गुरू और ऑल इंडिया पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष मौलाना कल्बे सादिक का देहांत मंगलवार को रात लगभग 10 बजे के लखनऊ के ईरा मेडिकल कॉलेज में हो गया। यह जानकारी उनके बेटे सिब्तेन नूरी ने मीडिया से मुखातिब को दी। नूरी ने बताया कि 17 नवंबर को सांस लेने में दिक्कत और निमोनिया के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके साथ ही यूटीआई और सेप्टिक शाॅक की समस्या के कारण वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। इससे पहले भी गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में वे लंबे समय से अपना इलाज करवाते रहे। जहां उनसे मिलने मिलने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी सहित कई बड़े नेता और सामाजिक संगठन लोग उनका हाल जानने के लिए पहुंचे थे।
Extremely sad to hear that Janab Kalbe Sadiq Sb has passed away. He was a leading light for the Shia community and also the Vice President of the Muslim Personal Law Board. My sincere condolences to the family and all his well wishers. pic.twitter.com/XCW3h1VXfX
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 25, 2020
शिर्या धर्म गुरू डाॅ. कल्बे सादिक आपसी भाईचारे और मोहब्बत का पैगाम देने वाले सादिक साहब की सादगी के दीवाने उनके विरोधी भी थे।वे वैज्ञानिक गणना के आधार पर पहले ही बता देते थे कि ईद का चांद कब दिखेगा। वे लड़कियों और आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की शिक्षा के लिए हमेशा सक्रिय रहे। राजधानी के यूनिटी काॅलेज और एरा मेडिकल काॅलेजके संरक्षक भी थे। विदेशों में मजलिस पढ़ने जाते थे और मोहब्बत का पैगाम देते थे। मौलाना कल्बे सादिक साहब की मजलिस बुधवार सुबह 10 बजे यूनिटी कालेज में होगी। 11.30 बजे आयतुल्लाह खामनेई के भारत में प्रतिनिधि आयतुल्लाह मेंहदी-नमाज-ए-जनाजा पढ़ेंगे। दोपहर दो बजे चैक स्थित इमामबाड़ा गुफरान माब में उन्हें सुपुर्दे खाक किया जाएगा।
71 वर्षीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का निधन
![]() |
| अहमद पटेल |
कांग्रेस के नेता अहमद पटेल का आज सुबह साढ़े तीन बजे अंतिम सांसली। वे गुड़गांव के मेदांता अस्पताल भर्ती थे। यह इसकी जानकारी उनके बेटे फैसल पटेल ने दी। अहमद पटेल कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। 71 वर्षीय अहमद पटेल ने एक अक्टूबर को ट्वीट किया था कि वह कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। फैसल पटेल ने ट्वीट करके जानकारी दी कि बहुत दुख के साथ यह सूचना दी जा रही है कि आखिरकार मेरे पिता अहमद पटेल का 25 नवंबर को रात 3.30 बजे देहावसान हो गया। लगभग एक माह पहले उनके कोरोना पॉजिटिव होने के बाद से उनकी तबीयत बहुत खराब थी। कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। अल्लाह उन्हें जन्नत में जगह दे।
Congress President Smt Sonia Gandhi’s condolence message on the demise of Shri Ahmed Patel. pic.twitter.com/JiOwjr3j1n
— Congress (@INCIndia) November 25, 2020


एक टिप्पणी भेजें
please do not comment spam and link