बिहार चुनाव-2020: RJD के शिवानंद ने पीएम मोदी से पूछा, क्या आपको हार का अहसास हो गया है?

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी

पटनाः राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता और पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को बिहार चुनाव में अब वे भारत माता और जय श्री राम के सहारे चुनाव की वैतरणी पार करना चाहते हैं। यही उनका ब्रह्मास्त्र है। पीएम को हार सामने दिखाई पड़ने लगी है। इसलिए उनकी भाषा बदल गई है। 


 शिवानंद तिवारी ने कहा कि पिछले छह सालों में केंद्र में भारी बहुमत के साथ उनकी सरकार है। देश के अधिकांश प्रांतों में प्रधानमंत्री जी की पार्टी की ही सरकार है, लेकिन आज भी सकारात्मक मुद्दों पर चुनाव जीत पाने का आत्मविश्वास वे अपने में पैदा नहीं कर सके, लेकिन अब बहुत देर हो चुकी है। बिहार के लोगों ने एक भ्रष्ट और अनैतिक सरकार से मुक्ति पाने का पूरा मन बना लिया है।


तिवारी ने आरोप लगाते हुए कहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी जी जब भारत माता की बात करते हैं तो उसमें भारत माता की संतानों का कोई स्थान नहीं होता है। हमारी भारत माता के 135 करोड़ संतान हैं। आज वे संतान गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार और गैर बराबरी से त्रस्त हैं।  प्रधानमंत्री जी इन समस्याओं से मुक्ति दिलाने के लिए क्या कर रहे हैं। कभी मन की बात में इसका खुलासा वे नहीं करते हैं। अपने मन की सुनाते हैं! लेकिन भारत माता की संतानों के मन की बात कभी नहीं सुनते हैं। बिल्कुल प्रवचनी अंदाज में एकतरफा संवाद में वो विश्वास करते हैं।


शिवानंद तिवारी ने कहा कि बिहार चुनाव-2020 प्रधानमंत्री जी के लिए भी एक चेतावनी है बहुत हो गई जुमलेबाजी। 2014 के लोकसभा चुनाव अभियान में आपने दो करोड़ हर साल रोजगार देने का वादा किया। किसानों की आमदनी दोगुनी करने का दावा किया। अच्छे दिन का जो वादा किया था उसको जमीन पर उतार पाये इसलिए जनता ने आपकी और आपके सहयोगी पार्टियों की विदाई करने का मन बना लिया है। अब आप का उधव ज्ञान जनता के लिए छलावा साबित हो रहा है। इसलिए जनता आपके मन की बात सुनने के लिए कतई तैयार नहीं। जो अपने मन की बात करता है वह जनता की कभी नहीं सुनता। जबकि जनप्रतिनिधि को जनता के मन की बात सुननी चाहिए। जनता चुनाव में न्यायाधीश है। उसके न्याय में छलकपट नहीं होता है। सीधा फैसला सुनाती है। 


Post a Comment

please do not comment spam and link

और नया पुराने