बिहार चुनाव के समय प्रियंका के घर पिकनिक मना रहे थे राहुल गांधीः आरजेडी



लखनऊः बिहार चुनाव के समय प्रियंका के घर पिकनिक मना रहे थे राहुल गांधी यह बात राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए महागठबंधन की हार के लिए उनको जिम्मेदार ठहराया है। शिवानंद तिवारी ने कहा कि कांग्रेस ने 70 उम्मीदवार उतारे थे लेकिन 70 रैलियां नहीं कीं। यदि कांग्रेस अच्छा थोड़ा होम वर्क किया होता तो महागठबंधन का परिणाम कुछ और होता। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव प्रचार को लेकर राहुल गांधी तीन दिन के लिए आए लेकिन प्रियंका गांधी नहीं आई हैं। 


शिवानंद तिवारी ने कहा कि जब चुनाव प्रचार ज़ोर पर था तब राहुल गांधी शिमला में प्रियंका गांधी के घर पर पिकनिक मना रहे थे। उन्होंने कहा कि आरोप तो लग सकता है कि कांग्रेस पार्टी जिस तरह से अपना कारोबार चला रही ह, ,उससे बीजेपी को ही काफी फ़ायदा हो रहा है। यह सिर्फ़ बिहार में ही नहीं है, देश के दूसरे राज्यों में भी कांग्रेस अधिक संख्या में सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए ज़ोर देती है, लेकिन अधिक सीटें जीतने में नाकाम रहती है। कांग्रेस को इस बारे में आत्ममंथन करना चाहिए। कांग्रेस के नेताओं की चिट्ठी का भी ज़िक्र किया जो कुछ नेताओं ने पार्टी की स्थिति को लेकर सोनिया गांधी को लिखी थी।



आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया है कि महागठबंधन बीस सीटों पर काफी कम अंतर से हार हुई है और कई सीटों पर बड़ी तादाद में पोस्टल बैलट को अमान्य घोषित किया गया है। तेजस्वी ने पोस्टल बैलट को दोबारा गिने जाने की मांग भी की है। उन्होंने गुरुवार को दिए गये बयान में कहा था कि हमें लगता है कि अगर गिनती ईमानदारी से हुई होती तो हमें 130 से अधिक सीटें मिलती। कई विधानसभाओं में पोस्टल बैलट की गिनती आख़िर में हुई है। ऐसी भी सीटें हैं जहां 900 से अधिक पोस्टल बैलट खारिज कर दिए गए। बिहार विधानसभा चुनाव-2020 में एनडीए ने 125 जबकि महागठबंधन ने 110 सीटों पर जीत मिली है।


बिहार में काफी कमजोर बहुमत, नीतीश कुमार ज्यादा दिनों तक नहीं रह पाएंगे मुख्यमंत्रीः मनोज झा


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर एनडीए के घटक दलों की अहम बैठक के बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता मनोज झा ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी पर चुनाव में धांधली करने का आरोप लगाते कहा कि जनता दल के मुखिया नीतीश कुमार के पास बहुमत बहुत कम है। उन्होंने नीतीश कुमार पर 2017 में महागठबंधन से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में जाने के लिए लोगों के जनादेश के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि बिहार की जनता अब जाग गई है। 


न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए मनोज झा ने कहा ​​कि एनडीए और भाजपा को भी मानना ​​चाहिए कि अगर यह बदलाव के लिए जनादेश नहीं होता तो नीतीश कुमार राज्य विधानसभा में सिर्फ 40 सीटें नहीं जीतते। कम बहुमत वाली सरकार लंबे समय तक नहीं चल सकती है।



दिवाली के अवसर पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि 2022 में पार्टी सिर्फ छोटे-छोटे दलों से गठबंधन करेगी।उत्तर प्रदेश के विकास पुरूष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बड़ा फैसला किया कि आने वाले चुनाव में अब समाजवादी किसी बड़े दल से गठबंधन नहीं करेगी। अखिलेश यादव का निर्णय साफ है कि छोटे दलों के साथ गठबंधन के लिए सभी दरवाजे खुले हैं। यहां तक कहा कि शिवपाल यादव की प्रगतिसील समाजवादी पार्टी को अपने में शामिल करने का संकेत दे दिया है। साथ कहा कि सरकार बनी तो शिवपाल बनेंगे मंत्री।


माना जा रहा है कि 2017 के विधान चुनाव में कांग्रेस फिर 2019 के लोकसभा चुनाव में बसपा से गठबंधन करने के बावजूद सपा के पक्ष में कोई हवा नहीं बनी। अखिलेश यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों पर भी प्रतिक्रया दी। कहा कि, लोकतंत्र में इतना बड़ा धोखा किसी के साथ नहीं हुआ होगा। जितना भाजपा ने बिहार की जनता के साथ किया है। एनडीए पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि, महागठबंधन को बेईमानी से हराया गया है। 2022 में सपा की रणनीति अखिलेश ने कुछ हल्के अंदाज में कहा कि इसका हम खुलासा नहीं करेंगे तो उन्हें (भाजपा) जानकारी हो जाएगी।


साथ ही अभी हुए विधान सभा उपचुनाव की सात सीटों में से सपा को सिर्फ एक सीट मल्हनी पर जीत हासिल हुई है। बाकी सीटों पर हार के कारण पर अखिलेश ने कहा कि जब चुनाव जिलों के डीएम, एसपी, सीओ और सिपाही लड़ेंगे तो कौन जीतेगा, कहा कि चुनाव भाजपा नहीं लड़ रही, उनकी सरकार के जितने भी अधिकारी हैं, वे चुनाव लड़ रहे हैं। अखिलेश यादव दीपावली के अवसर पर  सैफई पहुंचे हैं। यहां सिविल लाइन आवास पर प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बसपा के तीन पूर्व जिला अध्यक्ष लाखन सिंह जाटव, जितेंद्र दोहरे, राघवेंद्र गौतम समेत सैकड़ों लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। 


अखिलेश ने कहा कि इटावा में जो भी विकास हुआ है, सपा सरकार ने कराया है। भाजपा का कोई भी विकास यहां दिखाई नहीं देता है। लायन सफारी और नवीन जेल का भी जिक्र किया। तंज कसते हुए उन्होंने कहा विकास भवन में ब्लैक ग्रेनाइट का गेट बनाया है, यही उनका विकास दिखाई दे रहा है।

Post a Comment

please do not comment spam and link

और नया पुराने