![]() |
| लखनऊ में पुलिस और बदमाशों में हुई मुठभेड़, बदमाश के पैर में लगी गोली |
लखनऊः अभी उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा था की योगी आदित्यनाथ के सुशासन के चलते आज स्थित इतनी अच्छी हो गई है की अपराधी दूरबीन से देखने पर भी नहीं दिखाई देते हैं। उधर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था की अपराधियों की जगह या तो जेल हैं। लेकिन यह चुनावी दावे थे। पहले भी दावे रहे हैं और आज भी। यह चुनाव में तो अच्छे लगते हैं लेकिन उसके बाद जनता पर क्या बिताती है यह तो बीच-बीच में खुलकर सामने आ जाते हैं।
1. उधर एडीसीपी उत्तरी प्राची सिंह के मुताबिक स्कॉर्पियो क्लब के पीछे कुकरैल पिकनिक स्पॉट के जंगल में बुधवार को पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी बीच बाइक सवार दो संदिग्ध दिखे। पुलिस ने रोका तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया। दूसरे को पुलिस ने दबोच लिया। एडीसीपी प्राची सिंह के मुताबिक घायल बदमाश असलम टांडा है। वह बाराबंकी के मोहम्मदपुर खालां के बिलहरा का रहने वाला है उसका साथी सीतापुर के भद्रा का रहने वाला अतीक है। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
2. लखनऊ के विभूति खंड इलाके में रहने वाले व्यापारी आशुतोष की पत्नी के नाम पर कृष्ण एंटरप्राइजेज है जो सूखे मेवा का व्यापार करती है। आशुतोष के मुताबिक 2021 में पश्चिम बंगाल पूर्वी मोदिनीपुर निवासी सूखे मेवे के व्यापारी जहांगीर खान को रुपया १० लाख दिए लेकिन रुपया 3 लाख का माल ही भेजा गया। आशुतोष कुमार के मुताबिक कुछ दिन पहले प्रतापगढ़ पुलिस ने बयान दर्ज करने के लिए बुलाया था जिस पर वो प्रतापगढ़ की मकंदरूगंज चौकी पहुंचे। वहां पता चला की उनकी फॉर्म के जीएसटी नंबर पर रुपया 9 लाख का फर्जी बिल पश्चिम बंगाल के एक काजू कारोबारी ने बनवा लिया। आशुतोष ने उनके जीएसटी नंबर का इस्तेमाल कर फर्जी बिल बनाए जाने का आरोप लगाया। विभूतखंड थाने में जहांगीर के खिलाफ केस दर्ज कराया है। कारोबारी ने विभूति खंड थाने में काजू व्यापारी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
प्रॉपर्टी डीलर से मिलीभगत कर होमगार्ड ने करोड़ों की जमीन बेच दी
लखनऊ के वजीरगंज थाने में सदर तहसील में तैनात होमगार्ड और प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ फर्जी दस्तावेज तैयार कर करोड़ों की 6.30 बीघा जमीन बेचने का मुकदमा दर्ज किया गया है। सुग्गामऊ निवासी रामनारायण ने गांव के ही होमगार्ड अमर सिंह यादव और लालता यादव पर आरोप लगाया है कि इंदिरा नगर थाने में तहरीर दी जिस पर पुलिस ने टालमटोल किया तो पीड़ित ने एसीपी चौक आईपी सिंह से मिलकर जानकारी दी। इसके बाद वजीरगंज थाने में केस दर्ज किया गया है।
3.उधर राजस्थान के जयपुर से लापता दो बहाने लखनऊ के जानकीपुर में मिली। दोनों सगी बहनों का सुराग लगते ही पश्चिमी जोन की पुलिस ने बुधवार को गुड़बा के जानकीपुरम सेक्टर से बरामद कर लिया। दोनों बहने एक निजी कंपनी में उत्पाद बेचने का कम कर रही थी। दोनों कंपनी के ही कार्यालय में रहे रही थी। दोनों ने पुलिस को बताया की वह परिवारीजनों से नाराज होकर घर से भागी थी। उनके पारिवारीजनों और जयपुर पुलिस को सूचना दे दी है।
4.उधर एडीसीपी पश्चिम चिरंजीव नाथ सिन्हा के मुताबिक मंगलवार शाम ट्रांसपोर्ट क्षेत्र के व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने उनके नंबर पर फोन कर सूचना दी की दोनों बहनों को गुड़ंबा में देखा गया है वहां एक निजी कंपनी के प्रोडक्ट बेचने का कम करती हैं। बुधवार को पुलिस टीम ने क्षेत्र के सभी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज फुटेज से एक एक कड़ियां जुड़ती गई। दोनों सगी बहनों की तलाश में लगे एडीसीपी पश्चिम चिरंजीव नाथ सिन्हा को लोकेशन मंगलवार को मिली थी उन्होंने एक सिपाही के साथ सिविल ड्रेस में स्कूटी से 2 दिन तक गुडुंबा के जानकीपुरम सेक्टर की रेकी की।
5.दूसरी तरफ लखनऊ के पर के बुद्धेश्वर क्षेत्र में रहने वाली 35 साल की महिला ने मोहन चौकी पर तैनात दो सिपाहियों पर घर में घुसकर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। आरोपी सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। पीड़ित महिला के मुताबिक 19 मार्च को बहन के घर से लौट रही थी इसी दौरान सिपाही पीछे लग लिए। घर में जैसे पहुंची वह दरवाजा खोल कर अंदर गई। सिपाही भी घर के अंदर घुस गए। दोनों आरोपी सिपाहियों ने छेड़छाड़ शुरू कर दी और उसका मोबाइल नंबर भी ले लिया। इसके बाद रात और दिन परेशान करने लगे। परेशान होकर पीड़ित महिला ने थाने पहुंची जिस पर पुलिस ने सुनवाई नहीं की। प्रभारी निरीक्षक दधिबल तिवारी के मुताबिक पूरे मामले की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है।
लखनऊ में दुबग्गा क्षेत्र में मिले अधजले शव शिनाख्त उसकी पत्नी ने की
राजधानी लखनऊ के दुबग्गा के जॉगर्स पार्क के गत सोमवार को मिले ंअधजले शव की पहचान पास में मिले चप्पल और घर में रखे चप्पल और हाथ में पहने ब्रेसलेट से मृतक की पत्नी ने की है। चौकी प्रभारी दुबग्गा फिरोज़ आलम सिद्दीकी ने बताया की मृतक की पत्नी मंजू खातून ने शव के पास पड़े चप्पल और घर पर पड़े दूसरे चप्पल और हाथ में पहने ब्रेसलेट से पति गजीबर रहमान 40 के रूप में पहचान की है। पुलिस ने बताया की गजीबर रहमान असम के ग्वालपारा का रहने वाला था। लखनऊ के गौशाला रोड स्थित झुग्गी झोपड़ी में रहकर कूड़ा बीनता था। मृतक के परिवार में पत्नी और दो बेटे रफीक 14 और रोबेल 17 है।

एक टिप्पणी भेजें
please do not comment spam and link