PM MODi से मिलेगा श्री कृष्ण जन्म भूमि मुक्ति के लिए प्रतिनिधिमंडल

रविवार को बंसी घाटी स्थित नाभा पीठ सुदामा कुटी में श्री कृष्ण जन्म भूमि न्यास के तत्वाधान में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में  संतों, महंतों और धर्माचार्यों ने पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार से एक मत से भगवान श्री कृष्ण की जन्मभूमि को मुक्त कराने की मांग रखी है।

यहां पर यह बताना जरूरी है कि भारत हमेशा से शांति प्रिय देश रहा है। यदि प्रचार मंत्री विदेशीमंत्री का कार्य करेगा तो सही ढंग से कार्य सम्पन्न होने असमंजस की स्थिति बनी रहती है। पीएम विदेश मंत्री का कार्य करेंगे तो पीएम का कार्य कौन करेगा। कहना यह था कि ऋषि, मुनि, साधु, संतों, महंतो आदि जिनका कार्य है कि धर्म की स्थापना कैसे हो। उस पर विचार करना और मनन करने का कार्य ऋषि, मुनियों का होता है। धर्म अर्थात सौहार्द पूर्ण वातावरण का निर्माण करना और भाईचारे को बढ़ावा देना होता है। जब यह सब समाज में रहेगा तो अपराध लगभग खत्म हो जाएगा। हम ईश्वर को मानने वाले नहीं चाहते हैं कि भगवान श्रीराम की तरह ही भगवान श्रीकृष्ण तिरपाल में रहें। हम ऐसे ईष्टदेव की पूजा करते हैं जो बिनु पग चलै, सुनै बिनु काना, बिनु कर कर्म करै विधि नाना। अर्थात मंदिर मस्जिद में विश्वास कम ही करत हैं।

साथ ही अदालत में श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए याचिका दायर करने वाले अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह की संतो ने सराहना करते हुए सहयोग का संकल्प लिया और जन्म स्थान के लिए हर संभव मदद देने का वादा भी किया। न्यास के अध्यक्ष अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह ने श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए शपथ दिलाई कहा कि जल्द ही श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्त के लिए एक प्रतिनिधि मंडल का गठन कर प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की जाएगी।



Post a Comment

please do not comment spam and link

और नया पुराने