![]() |
| जौनपुर जिले के बदलापुर थाना क्षेत्र के देवरिया गांव में पुलिस द्वारा अनुसूचित जाति की महिलाओं की कथित तौर पर बेरहमी से पिटाई को लेकर कलेक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन |
जौनपुर जिले के बदलापुर थाना क्षेत्र के देवरिया गांव में अनुसूचित जाति की महिलाओं की कथित तौर पर पुलिस की बेरहमी से पिटाई को लेकर इंटरनेट मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद से मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने पीड़िताओं को लेकर कलेक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन दिया। सिटी मजिस्ट्रेट अनिल अग्निहोत्री ने पीड़िताओं का मेडिकल जांच कराया। इसको लेकर भीम आर्मी की सक्रियता ने जिला प्रशासन की नींद उड़ा दी है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमण्डल जनपद जौनपुर जायेगा। प्रतिनिधिमण्डल ग्राम पंचायत देवरिया पोस्ट लेधुका थाना बदलापुर में 24 मार्च 2022 को पुलिस द्वारा दलित महिलाओं के साथ मारपीट तथा उत्पीड़न की जांच तथा पीड़ित परिवार से मुलाकात हेतु 29 मार्च 2022 को जाएगा।
सपा प्रतिनिधिमण्डल में सर्वश्री मिठाई लाल भारती राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी बाबा साहब वाहिनी, डॉ0 रागिनी सोनकर विधायक मछलीशहर, लाल बहादुर यादव जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी जौनपुर, ओमप्रकाश दुबे ‘‘बाबा दुबे‘‘ पूर्व विधायक बदलापुर, डा0 अवधनाथ पाल प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश एवं महेन्द्र यादव विधान सभा अध्यक्ष बदलापुर शामिल हैं।
बेनी प्रसाद वर्मा की पुण्यतिथि पर सपा कार्यालय में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया याद
पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सबके प्रिय ‘बाबू जी‘ स्वर्गीय बेनी प्रसाद वर्मा जी की पुण्यतिथि पर आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी कार्यालय लखनऊ में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अपिर्त की।
अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टीे के वरिष्ठ नेता बेनी प्रसाद वर्मा ने संगठन और सरकार दोनो जगह किसानों, पिछड़ों और वंचितोे की आवाज उठाई और उनके लिए संघर्ष किया। उन्होंने समाजवादी आंदोलन को मजबूती दी। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजेन्द्र चौधरी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल ने भी स्वर्गीय बेनी बाबू को श्रद्धांजलि अर्पित की।



एक टिप्पणी भेजें
please do not comment spam and link