बाड़मेर : घर पर खाना देने आए जवान ने बीएसएफ अधिकारी की पत्नी से किया दुष्कर्म ।

 बाड़मेर : घर पर खाना देने आए जवान ने बीएसएफ अधिकारी की पत्नी से किया दुष्कर्म ।

आपको बता दे की बाड़मेर में बीएसएफ जवान पर अपने ही अफसर की पत्नी से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। महिला थाना पुलिस ने आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बीएसएफ का जवान है और बाड़मेर में बटालियन मुख्यालय में स्थित अधिकारी के घर पर खाना देने गया था।
 
महिला को बटालियन क्वार्टर्स में अकेला पाकर उसने दुष्कर्म किया।

पुलिस के अनुसार बाड़मेर में बीएसएफ में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर कार्यरत अधिकारी अपनी पत्नी के साथ में बटालियन क्वार्टर्स में रहते हैं। दुष्कर्म का आरोपी जवान का उनके क्वार्टर पर आना-जाना था। इस दौरान इस महीने की 10 तारीख को सुबह ड्यूटी पर गया तो महिला बीएसएफ बटालियन घर में अकेली थी। तभी बीएसएफ आरोपी जवान खाना पंहुचाने के लिए घर पर आया और विवाहिता को अकेला देख उसके साथ दुष्कर्म किया।

उसने महिला को धमकी देकर चुप रहने को कहा। पुलिस के अनुसार विवाहिता ने 12 मार्च को अपने पति को पूरी घटना के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद विवाहिता का मेडिकल कराया और उसके बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस मामले को लेकर बाड़मेर पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव का कहना है कि महिला थाने में बीएसएफ अधिकारी की पत्नी ने एक जवान द्वारा बलात्कार करने का मामला दर्ज करवाया था। पुलिस ने निष्पक्ष जांच करने के लिए आरोपी जवान को मंगलवार रात गिरफ्तार कर लिया है।

Post a Comment

please do not comment spam and link

और नया पुराने