Satish Mahana सतीश महाना उत्तर प्रदेश विधानसभा के होंगे अध्यक्ष, आज होगी औपचारिक घोषणा

सतीश महाना

लखनऊः Satish Mahana लगातार आठवीं बार विधायक चुने गए हैं। महाना के विधानसभा अध्यक्ष बनने से कानपुर की झोली में भी एक बड़ा पद आ जाएगा।  भाजपा के बडे़ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री सतीश महाना का अब निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष चुना जाना तय माना जा रहा है। इसके लिए औपचारिक घोषणा मंगलवार को होगी। महाना विधानसभा अध्यक्ष की आसंदी संभालने वाले कानपुर के दूसरे नेता होंगे। इससे पहले वर्ष 1990-91 में सपा सरकार में कानपुर के हरिकिशन श्रीवास्तव विधानसभा अध्यक्ष रहे।

  भाजपा की पिछली कई सरकारों में वह मंत्री रहे हैं। योगीराज 2.0 में वह अलग भूमिका में नजर आएंगे। योगी की पहली सरकार में उन्नाव से हृदयनारायण दीक्षित विधानसभा अध्यक्ष रहे। इस बार यह गौरव कानपुर को मिला है। माना जा रहा था कि  महाना को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।  बताया जा रहा है कि साफसुथरी छवि और सबको साथ लेकर चलने की योग्यता को देखते हुए उन्हें सदन का नेतृत्व सौंपा गया है।

महाना के निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने का रास्ता साफ होने पर समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी और आतिशबाजी कर खुशी मनाई। इस मौके पर राकेश तिवारी, वीडी राय, सुरेश अवस्थी, लाल त्रिवेदी, श्रीकांत मिश्रा, सुरेंद्र सिंह, सौरभ तिवारी, भुवनेश बाजपेई, शत्रुघ्न सिंह, सुमित वधावन, जीतू विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल नेनवगठित मंत्रिमंडल के मंत्रियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के परामर्श से विभागों का बंटवारा कर दिया है। सीएम के पास 34 अहम विभाग हैं। नियुक्ति, कार्मिक, गृह, सतर्कता, आवास एवं शहरी नियोजन, राजस्व, खाद्य एवं रसद, नागरिक आपूर्ति, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, भूतत्व एवं खनिकर्म, अर्थ एवं संख्या, राज्य कर एवं निबन्धन, सामान्य प्रशासन, सचिवालय प्रशासन, गोपन, सूचना, निर्वाचन, संस्थागत वित्त, नियोजन, राज्य सम्पत्ति, उ0प्र0 पुनर्गठन समन्वय, प्रशासनिक सुधार, कार्यक्रम कार्यान्वयन, अवस्थापना, भाषा, अभाव सहायता एवं पुनर्वास, लोक सेवा प्रबन्धन, किराया नियंत्रण, प्रोटोकॉल, सैनिक कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल, नागरिक उड्डयन, न्याय एवं विधायी विभाग। वहीं डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को तीन महत्वपूर्ण मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया है। जबकि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को 6 विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। 



Post a Comment

please do not comment spam and link

और नया पुराने