UP Assembly election 2022 Counting: सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने मुख्य चुनाव आयुक्त भारत निर्वाचन आयोग मतगणना की वेब कांस्टिग कराने तथा ‘लिंक‘ राजनैतिक दलों को उपलब्ध कराये जाने की मांग की



समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने मुख्य चुनाव आयुक्त भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली को पत्र लिखकर मतगणना की वेब कांस्टिग कराये जाने तथा वेब कांस्टिग का ‘लिंक‘ राजनैतिक दलों को उपलब्ध कराये जाने की मांग की है।

    उत्तर प्रदेश विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 में प्रदेश के समस्त जनपद की हर विधान सभा में मतदान के दिन 50 प्रतिशत से अधिक मतदेय स्थलों पर वेबकांस्टिग कराई गई है। वेबकांस्टिग का लिंक भारत निर्वाचन आयोग, मुख्य निर्वाचन अधिकारी तथा जिला निर्वाचन अधिकारी को दिया गया था, आयोग के अधिकारीगण मतदान को ‘‘लाईव‘‘ देख रहे थे। 10 मार्च 2022 को मतगणना होगी। प्रदेश के समस्त जनपद की हर विधान सभा में मतगणना की वेबकांस्टिग कराई जाय तथा उसका ‘‘लिंक‘‘ राजनैतिक दल मतगणना को ‘‘लाईव‘‘ देख सके, जिससे  पारदर्शी, स्वतंत्र, निष्पक्ष मतगणना सम्पन्न हो सके।

    समाजवादी पार्टी ने मांग की है कि 10 मार्च 2022 को प्रदेश के समस्त जनपद की हर विधान सभा की होने वाली मतगणना की वेबकांस्टिग कराई जाय तथा भारत निर्वाचन आयोग, मुख्य निर्वाचन अधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी सहित राजनैतिक दलों को उसका ‘‘लिंक‘‘ उपलब्ध कराया जाय जिससे कि राजनैतिक दल मतगणना को ‘‘लाईव‘‘ देख सके और मतगणना पारदर्शी, स्वतंत्र, निष्पक्ष सम्पन्न हो सके।

Post a Comment

please do not comment spam and link

और नया पुराने