UP Assembly Election 2022: Akhilesh Yadav ने मुख्य चुनाव आयुक्त, भारत निर्वाचन आयोग से भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ तत्काल कठोर कार्यवाही करने की मांग की

 

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुख्य चुनाव आयुक्त, भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली को पत्र लिखकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की वाराणसी यात्रा के दौरान उनसे भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा की गई अभद्रता एवं हमले की शिकायत पर कोई कार्यवाही न होने की शिकायत करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ तत्काल निर्णय लेकर कठोर कार्यवाही किए जाने की मांग की है। श्री यादव ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी के इस सम्बंध में भेजे गए पत्र को भी सन्दर्भित किया है। 

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी ने 4 मार्च 2022 को मुख्य चुनाव आयुक्त नई दिल्ली को पत्र लिखकर शिकायत की थी कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है उनको वाराणसी दौरे का कार्यक्रम सम्बन्धित पुलिस अधिकारियों को भेज दिया गया था। पूर्व निधारित कार्यक्रम के अनुसार ममता को 2 मार्च 2022 को हवाई अड्डे से दशाश्वमेध घाट पहुंचना था। चेतगंज थानान्तर्गत लहुराबीर क्षेत्र में जब ममता जी पहुंची तो 50-60 लोगों ने जिनमें हथियार बंद भाजपा समर्थक थे, उनका रास्ता रोका। भाजपा समर्थक लाठियों तथा दूसरे खतरनाक हथियारों से लैस थे। इन लोगों ने ममता जी जिस कार में सवार थी उसको भी क्षति पहुंचाई। वे ममता जी को भी नुकसान पहुंचाना चाहते थे। इन लोगों ने भड़काऊ नारेबाजी भी की, वे हथियार लहरा रहे थे। 

    मुख्य निर्वाचन आयुक्त को भेजे गए पत्र में बताया गया है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री जी की सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई थी, केवल थोड़े से पुलिस कर्मी ड्यूटी पर लगाए गए थे। उनके सामने ही ममता जी के खिलाफ उपद्रव 30 मिनट तक होता रहा। यह पूर्व नियोजित काण्ड था। सुरक्षा सम्बंधी चूक और प्रशासन की लारवाही के साथ ममता जी के साथ अभद्रता करने वालों पर सख्त कार्यवाही अपेक्षित है।

Post a Comment

please do not comment spam and link

और नया पुराने