राजस्थान में कांग्रेस की सरकार गिराने की साजिश रचने के आरोप में पुलिस ने दो भाजपा नेताओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप एसओजी ने शुक्रवार देर रात उदयपुर से भारत मालानी व अशोक सिंह को गिरफ्तार किया है। मालानी के काल रिकार्ड से विधायकों की खरीद-फरोख्त की कोशिशों का खुलासा होने का आरोप है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आरोप है कि विधायकों को 25 करोड़ की पेशकश की जा रही है।
एसओजी के अतिरिक्त महानिदेशक अशोक कुमार राठौर ने बताया कि विधानसभा में कांग्रेस के मुख्य सचेतक महेश जोशी ने पिछले माह राज्यसभा चुनाव से पहले सरकार अस्थिर करने की साजिश को लेकर शिकायत की थी। हमने जांच शुरू की और कुछ लोगों की फोन रिकॉर्डिंग से पता चला कि वह सरकार गिराने की साजिश में शामिल हो सकते हैं।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दो से तीन विधायक भाजपा की ओर से कांग्रेसी विधायकों को पैसे देने की पेशकश कर रहे थे हालांकि विधायकों का नाम खुलासा नहीं किया गया है।
एसीबी में तीन निर्दलीय विधायकों के खिलाफ केस
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो एसीबी ने महुआ से निर्दलीय विधायक ओमप्रकाश हुडला, किशनगढ़ से विधायक सुरेश टोंक और मारवाड़ जंक्शन से एमएलए खुशवीर सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि तीनों ने राज्यसभा चुनाव से पहले बांसवाड़ा में कांग्रेसी विधायकों से संपर्क किया था।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार के इशारे पर सतीश पुनिया राजेंद्र राठौर सरकार गिराने की साजिश रच रहे हैं। भाजपा हमारे विधायकों को ₹10 करोड़ एडवांस और ₹15 करोड़ सरकार गिरने के बाद देने की पेशकश कर रही है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहां सीएम गहलोत तर्कसंगत बात नहीं की। यह उनकी पार्टी की आंतरिक कला है लेकिन वह भाजपा को दोष देना चाहते हैं। गहलोत का दर्द बिल्कुल जायज है क्योंकि कांग्रेस देश में सिकुड चुकी है।

Hello bhai
जवाब देंहटाएंएक टिप्पणी भेजें
please do not comment spam and link