प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा चुनाव के पूर्व या उसके बाद में किसी के साथ नहीं करेंगे कोई समझौता। उत्तर प्रदेश की सियासत में प्रियंका गांधी बड़ी रोल निभाएंगी. कांग्रेस की तरफ से साफ कर दिया गया है कि यूपी में 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पार्टी का चेहरा होंगी. चुनाव उन्हीं के नेतृत्व में लड़ा जाएगा।
अजय कुमार लल्लू ने कहा कि उत्तर प्रदेश प्रियंका गांधी की जमीन है और उनके परिवार के लोग यूपी के साथ विशेष लगाव रखते हैं। प्रियंका गांधी यहां के करोड़ों लोगों के दिलों में बसते हैं। आगामी चुनाव प्रियंका गांधी के नेतृत्व मैं ही लड़ा जाएगा। लालू ने कहा कि अगले विधानसभा चुनाव में प्रियंका हमारी पार्टी का चेहरा होगी आज कांग्रेस पार्टी हम लोगों की आवाज में अपना आशीर्वाद हमें जरूर देंगे।
चाहे सोनभद्र में आदिवासियों के ऊपर जुल्म हो या और कोई दूसरा मुद्दा प्रियंका को सरकार के जाने के बावजूद लोगों के लिए लड़ रही है। कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि 1989 मैं कांग्रेस सत्ता से बाहर हुई थी तब से प्रदेश लगातार बिछड़ता गया। कांग्रेस के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश में शुगर मिल समेत तमाम तरह की औद्योगिक इकाइयां स्थापित हुई लेकिन सपा, बसपा और भाजपा के राज में यह एक-एक करके बंद हो गई। सरकार की एक जिला एक उत्पाद योजना को भी उन्होंने छलावा बताया।

एक टिप्पणी भेजें
please do not comment spam and link