भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के फार्म हाउस में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, तीन लड़कियों समेत 12 गिरफ्तार

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के फार्म हाउस में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, तीन लड़कियों समेत 12 गिरफ्तार

आगरा: आगरा जिले में सिकंदरा के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित भाजपा नेता के कमला फार्म हाउस जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था। सिकंदरा पुलिस और क्राइम ब्रांच ने मिलकर छापा मारकर इस खेल का खुलासा किया। तीन युवतियों सहित 12 लोग गिरफ्तार हुए हैं। भाजपा नेता फार्म हाउस को किराए पर दे रखा था। पुलिस ने प्रेसनोट में साफ लिखा है कि उनको यहां चल रहे देह व्यापार की जानकारी थी। उन्हें इस धंधे में कमीशन मिलता था। वहीं भाजपा नेता पुलिस के आरोप से सन्न हैं। उनका कहना है कि उन्हें बदनाम करने की साजिश है।

एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि सिकंदरा क्षेत्र में एक व्यापारी के साथ पिछले दिनों लूट के प्रयास की वारदात हुई थी। कार सवार बदमाशों ने बाइक सवार को लूटने का प्रयास किया था। पुलिस के पहुंचने पर कार सवार भाग गए थे। भागते समय कार का टायर फट गया था। वे कार को लावारिस छोड़ गए थे। कार एटा नंबर की थी। पुलिस इसी कार के जरिए इस गिरोह तक पहुंची है। कई दिनों से सूचना संकलित की जा रही थीं।

शुक्रवार को एएसपी सौरभ दीक्षित और एसीएम विनोद जोशी के नेतृत्व में सिकंदरा पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने कमला फार्म हाउस में छापा मारा। चार कमरों से तीन युवतियों और नौ युवकों को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने बताया कि यह फार्म हाउस भाजपा नेता का है। सचिन, परम, विष्णु और विशाल गोयल ने फार्म हाउस को किराये पर ले रखा है। चारों साझीदार गिरफ्तार हुए। आरोपित प्रदीप और रणवीर के माध्यम से विभिन्न स्थानों से लड़कियां  लाकर फार्म हाउस में आने वाले ग्राहकों को पेश किया जाता था। एक हजार रुपये में भी कुछ घंटे के लिए युवती उपलब्ध करा दी जाती थी।

AGRA-SEX-RACKET-12-ARRESTED

गिरफ्तार फार्म हाउस संचालकों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि फार्म हाउस मालिक को इस अवैध धंधे की जानकारी थी। उन्हें भी इस धंधे से कमीशन मिलता था। पुलिस ने अपने प्रेसनोट में इस बात का साफ.साफ जिक्र किया है। पुलिस ने बताया कि फार्म हाउस संचालकों में से विशाल गोयल अभी पकड़ में नहीं आया है। छापे से कुछ देर पहले ही वह भाग गया था। उसकी तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो तमंचे, सात मोबाइल, छह बीयर की केन, छह हजार रुपये और आपत्तिजनक सामान मिला है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज लिया है।

लॉक डाउन से पहले फार्म हाउस में रह रही थीं युवतियां

फार्म हाउस में कमरे बने हुए हैं। मौके से पकड़ी गई तीनों युवतियां पश्चिमी बंगाल की निवासी हैं। तीनों लॉक डाउन से पहले आगरा आई थीं। फार्म हाउस में ही उनके ठहरने की व्यवस्था की गई थी। ग्राहकों को व्हाट्स एप पर इन लड़कियों की फोटो मुहैया कराई जाती थी। फार्म हाउस में पुलिस नहीं आएगी इस बात का ग्राहको को भरोसा दिलाया जाता था। कोई ग्राहक युवती को बाहर लेकर जाना चाहता था तो उससे ज्यादा भुगतान  कराया जाता था।

AGRA-SEX-RACKET-GIRLS


होटल के कर्मचारियों ने बनाया था गैंग

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में से चार होटलों में कर्मचारी रहे हैं। वे इन युवतियों के संपर्क में थे। लॉक डाउन से पहले ही इन युवकों की नौकरी चली गई थी। ये युवक फार्म हाउस संचालक के संपर्क में आए। 

इन लोगों की हुई  गिरफ्तारी

फतेहाबाद के छह विस्वा निवासी विजय उर्फ वीपी, कुंडौल निवासी राम, सचिन, राजेश, सिकंदरा के बाईं पुर निवासी जयवर्धन, रणवीर सिंह, मंसुखपुरा के मलकापुरा निवासी परम, मथुरा के फरह निवासी विष्णु, मुरैना निवासी प्रदीप, पश्चिम बंगाल के हावड़ा निवासी मीम, माया, पायल।

AGRA-SEX-RACKET-INVOLVED-PEOPLE


लड़कियों की बुकिंग करने से पहले भेजते थे अश्लील फोटो

युवकों ने अपना धंधा जमाने के लिए हाईटेक अंदाज भी अपना रखा था। देह व्यापार के लिए फार्म हाउस में रखी गईं युवतियों की अश्लील फोटोग्राफ भी लिए गए थे। ग्राहकों को सेट करने के लिए उन्हें व्हाट्स एप पर फोटो भेजे जाते थे। पूरी रात के पांच हजार रुपये तक ग्राहको से वसूले जाते थे। एक से दो घंटे के लिए दो हजार रुपये में बुकिंग की जाती थी। बीयर और शराब भी फार्म हाउस में मुहैया कराई जाती थी। उसे भी बाजार से अधिक कीमत पर ग्राहकों को बेचा जाता था। जिस दौरान ग्राहक अंदर होते थे उस समय पुलिस से बचने के लिए गेट पर दो लड़को की ड्यूटी रहती थी। ताकि  ग्राहकों को चौकन्ना कर दिया जाए।

व्यापारी से किया था लूट का प्रयास

पुलिस के अनुसार, सचिन, परम और राम ने अपने एक अन्य साथी पवन के साथ मिलकर दो जुलाई को अकबरा रोड पर एक व्यापारी से मारपीट कर लूट का प्रयास किया था। उस दिन बदमाश कार में सवार थे। भागते समय उनकी कार रास्ते में छूट गई थी। उसका टायर फट गया था। इसी कार के बारे में छानबीन के दौरान पुलिस को फार्म हाउस का सुराग मिला।



भाजपा नेता ने कहा कि मुझे बदनाम करने के लिए साजिश की गई है 

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष का कहना है कि मुझे बदनााम करने के लिए साजिश की गई है। उन्होंने फार्म हाउस लीज पर दिया था। वह तो लंबे समय से वहां गए भी नहीं हैं। उन्हें नहीं पता था कि वहां क्या हो रहा है। पुलिस ने उनके फार्म हाउस से किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। उन्हें जानकारी मिली है कि युवक.युवतियों को एक होटल में छापा मारकर पकड़ा गया था। उनके खिलाफ घिनौनी साजिश हुई है। वह अधिकारियों के समक्ष अपना पक्ष रखेंगे। सुनवाई नहीं हुई तो ऊपर तक जाएंगे। उनकी छवि के बारे में पुलिस पता कर सकती थी। बिना छानबीन उनके बारे में ऐसा बयान देकर पुलिस ने उनकी छवि खराब करने का प्रयास किया है।

Post a Comment

please do not comment spam and link

और नया पुराने