सपा अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अपने अलादीन के चिराग से प्रदेश को कई मामलों में नंबर वन बना दिया है। सत्ता संरक्षित अपराध रोजगारो का विनाश, करोना की जांच और बदहाल किसानों के मामले में वास्तव में प्रदेश नंबर एक पर पहुंच गया है।
सपा अध्यक्ष ने मंगलवार को सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा सरकार की उपलब्धियों की सूची काफी लंबी है। अपराध,बेरोजगारी, कोरोनावायरस की धीमी जांच, किसानों की बदहाली के मामले में ही नहीं बल्कि बीमार स्वास्थ्य सेवाओं, गड्ढा युक्त सड़कों और जातिगत भेदभाव में भी प्रदेश नंबर एक पर हो गया है।
सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि प्रदेश में मुसीबतें ही मुसीबत आई हुई हैं। किसान परेशान हैं किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा का लाभ नहीं मिल रहा है। खड़ी फसल को आवारा पशु बर्बाद कर रहे हैं। बिजली कटौती से बुवाई पिछड़ गई। बाजार में बिचौलियों की वजह से सब्जियों के दाम बढ़ गए। देश में पहले से ही जबरदस्त बेकारी चल रही है। भाजपा के सांसद व विधायक कानून की धज्जियां उड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें
please do not comment spam and link