राष्ट्रपति चुनाव 2022:राजग की राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने सोनिया गांधी, ममता बनर्जी और शरद पवार से समर्थन मांगा है

 

राजग की राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने चुनाव के लिए विपक्ष से समर्थन मांगा! उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, एनसीपी प्रमुख शरद पवार और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी से फोन पर बात की! सूत्रों के अनुसार मुर्मू ने नामांकन दाखिल करने से पहले विपक्ष के दिग्गजों से फोन पर बात की तीनों नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी! 

भारतीय जनता पार्टी ने देश में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए झारखंड की पूर्व राज्यपाल और आदिवासी महिला नेता द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है! द्रौपदी मुर्मू का विपक्ष की तरफ से घोषित किए गए राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के साथ मुकाबला होगा! अगर द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति का चुनाव जीत जाती हैं तो वह देश की पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति होंगी! 

शुक्रवार को द्रोपदी मुर्मू ने नामांकन पत्र दाखिल किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले प्रस्तावक के रूप में रिटर्निंग ऑफीसर पीसी मोदी को दस्तावेज सौपे! रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनका अनुमोदन किया! गृह मंत्री अमित शाह के अलावा नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी इस अवसर पर मौजूद रहे! 

दूसरे सेट के प्रस्ताव को में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों में योगी आदित्यनाथ, शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल, वीएस बोम्मई, भूपेंद्र पटेल, हेमंत विश्वसरमा, पुष्कर सिंह धामी, प्रमोद सावंत और एन वीरेन सिंह मौजूद रहे! साथ ही तीसरे प्रस्ताव को में हिमाचल और हरियाणा के विधायक सांसद और चौथे प्रस्तावको के समूह में गुजरात के विधायक और सांसद रहे! 

Post a Comment

please do not comment spam and link

और नया पुराने