मार्शल आर्ट में मानसी गौतम ने जीता दो स्वर्ण पदक विश्वविद्यालय के साथ ही देश का रोशन किया नाम

 


पंजाब के शाहपुर में 17 से 20 जून तक मार्शल आर्ट प्रतियोगिता आयोजित हुई थी! इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश लखनऊ की ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय की b.a. प्रथम वर्ष शारीरिक शिक्षा विभाग की छात्रा मानसी गौतम ने राष्ट्रीय वोवेनाम मार्शल आर्ट प्रतियोगिता 2022 में दो स्वर्ण पदक जीतकर विश्वविद्यालय के साथ ही देश का नाम रोशन किया है! 

मानसी गौतम की इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो एन बी सिंह ने छात्रा को बधाई दी! शारीरिक शिक्षा विभाग के मोहम्मद शारिक ने कहा कि मानसी विश्वविद्यालय के साथ ही पूरे देश का नाम रोशन किया है! 

Post a Comment

please do not comment spam and link

और नया पुराने