उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग ने आम महोत्सव 2022 की तारीखों की घोषणा कर लोगों की जारी किया है! लोक भवन स्थित मीडिया सेंटर में विभाग के प्रमुख सचिव राजेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को आम महोत्सव का लोगो जारी करते हुए बताया कि महोत्सव 4 से 7 जुलाई तक अवध शिल्पग्राम में चलेगा पर्यटन विभाग सूचना और जनसंपर्क विभाग के साथ ही 20 से अधिक राज्य और राष्ट्रीय मंत्रालय के सहयोग से आम महोत्सव 2022 का आयोजन हो रहा है!
प्रमुख सचिव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आमों की उच्चतम उत्पादकता के लिए प्रसिद्ध है! लखनऊ को आम कलस्टर के रूप में घोषित किया गया है! महोत्सव का मुख्य उद्देश्य आम की उत्पादकता को बढ़ाने के साथ ही किसानों की आय को दोगुना करने की दिशा में प्रयास हो रहा है! आम महोत्सव 2022 के माध्यम से किसानों को मार्केटिंग के प्रति जागरूक करना भी है! महोत्सव में विभिन्न विभागों और कंपनियों को आमंत्रित किया गया है! इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में आध्यात्मिक सत्र, बच्चों के लिए कार्यशाला, असीमित आम खाने की प्रतियोगिता, आम कार्निवाल, खेल के लिए स्टॉल, शेफ, फोटोग्राफर, ब्लॉगर भी इसमें हिस्सा ले सकते हैं! सोशल मीडिया पर अपनी रचनात्मक कलाओ को पोस्ट कर सकते हैं!
.jpeg)
एक टिप्पणी भेजें
please do not comment spam and link