सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में इजाफा कर सकती है। दीपावाली से पहले कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी संभव है। इसके लिए 21 अक्तूबर 2020 को सरकार उपभोक्ता मूल्य सूचकांक यानी ब्च्प्.प्ॅ के बेस ईयर (आधार वर्ष) में बदलाव की घोषणा कर सकती है। इस बदलाव से 48 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को फायदा होगा। केंद्र सरकार आधार वर्ष को 2016 कर देती है, तो केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाले महंगाई भत्ते में इजाफा हो जाएगा। एक रिपोर्ट्स के अनुसार केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी होगी क्योंकि उनका महंगाई भत्ता (डीए) की गणना के आधार पर निर्भर है।
वर्तमान में सरकार ने कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर जून 2021 तक के लिए भत्ते में वृद्धि को फ्रीज किया हुआ है। कर्मचारियों को पिछली दर के हिसाब से 17 फीसदी डीए का भुगतान किया जा रहा है। इसका मतलब यह भी है कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी में कुछ समय लग सकता है। मार्च में सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में चार फीसदी की वृद्धि की थी।
सरकार ने अपने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को दीपावली त्योहारों के मौके पर तोहफा दिया था। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मांग को बढ़ाने की दिशा में खर्च के लिए अग्रिम में राशि देने की घोषणा की थी। उन्होंने एलटीसी कैश वाउचर योजना और स्पेशल फेस्टिवल एडवांस योजना का एलान किया था।

एक टिप्पणी भेजें
please do not comment spam and link