पूर्व मुख्यमंत्री सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि विधानसभा उपचुनाव में हार के आशंका के चलते भाजपा सत्ता के दुरुपयोग व मतदाताओं को धमकाने पर उतर आई है। कोटेदारों ग्राम प्रधानों पर दबाव बनाया जा रहा है विपक्षी कार्यकर्ताओं को लाल कार्ड जारी किए जा रहे हैं प्रदेश सरकार के मंत्री सभी क्षेत्रों में डेरा डाले हुए हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव आयोग को मतदान प्रभावित करने की सरकारी साजिशों के प्रति तुरंत संज्ञान लेकर हस्तक्षेप करना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि इसके बावजूद भाजपा की करारी हार होगी अब तक के रुझान में सभी सीटों पर सपा रालोद गठबंधन की जीत हो रही है अब जनता को भ्रमित करने की चाल कामयाब नहीं हो पाएगी।
साथ ही अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने साढ़े 3 साल तो सपा सरकार के कामों को अपना बताने में ही गवा दिए हैं। वह अपनी एक भी योजना लागू नहीं कर पाई है। भाजपा नफरत और समाज को बांटने का एजेंडा चलाती है। विकास में उसकी रुचि नहीं है। भाजपा सरकार में किसान, व्यापारी बदहाल है। नौजवानों की आकांक्षाओं की उसे जरा भी परवाह नहीं है। जनता की उम्मीद फिर सपा सरकार बनने पर टिकी है, जिसके शासन में विकास के कीर्तिमान बने थे।

एक टिप्पणी भेजें
please do not comment spam and link