लखनऊः योग गुरू बाबा रामदेव लोगों को स्वाथ्य रखने के लिए योग सिखाते रहते हैं। बाबा जी अक्सर कहा करते हैं कि योग से असाध्य रोगों को भी ठीक किया जा सकता है। इसी कड़ी में मथुरा स्थित एक आश्रम में हाथी पर बैठकर योग सिखाते समय बाबा रामदेव का बैलेंस बिगड़ने से हाथी से नीचे गिर पड़े। इस घ्टना से आश्रम में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। इस अप्रिय घटना से उन्हें कोई चोटें नहीं आईं और वे बाल-बाल बच गये।
सोमवार सुबह मथुरा के गोकुल रमणरेती स्थित शरणानंद आश्रम में संतों को योग गुरू बाबा रामदेव योग सिखाने के लिए पहुंचे। बाबा रामदेव संतों के साथ थे। बाबा रामदेव कुछ नया करने के लिए आश्रम के एक हाथी पर सवार हो गए और योग का अभ्यास बताने लगे। जब वे भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास कर रहे थे, तभी एकाएक हाथी अपने रस में हिलने-डुलने लगा। इससे वे असंतुलित हो गए और नीचे जा गिरे। इस घटना से वहां मौजूद संतों और अन्य लोगों में हड़कंप मच गया। आश्रम में उपस्थित लोग उनके पास पहुंचे और उनका हालचाल जाना। हालांकि बाबा रामदेव को कोई चोटें नहीं आईं और वे पूरी तरह से सामान्य हैं। तब जाकर लोगों चैन की सांस ली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बाबा रामदेव बिल्कुल स्वस्थ और सामान्य हैं। उन्हें कोई चोटें नहीं आई हैं। मंगलवार को वे दिल्ली में थे। वायरल वीडियो और घटना को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चाएं हो रही हैं।

एक टिप्पणी भेजें
please do not comment spam and link