लखनऊः समाजवादी पार्टी के संरक्षक यूपी के तीन बार मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जांच में उनकी पत्नी साधना की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पार्टी के ऑफिशल ट्विटर हैंडल से इसकी पुष्टि की गई है। बताया जा रहा है कि मुलायम सिंह यादव में कोरोना के एक भी लक्षण नहीं हैं। हालांकि, उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिसके बाद उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे नेताजी मुलायम सिंह यादव जी की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेदांता अस्पताल में भर्ती, चिकित्सकों की देख रेख जारी है। ईश्वर से प्रार्थना है नेताजी शीघ्र स्वस्थ हों।
— Journalist Rakesh kumar yadav (@rajeevgandhiki1) October 15, 2020
एसपी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर बताया कि नेताजी की हालत स्थिर है। कोरोना पॉजिटिव होने के बाद उन्हें स्वास्थ्य लाभ के लिए मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने कहा कि वह वरिष्ठ डॉक्टरों के लगातार संपर्क में हैं। मुलायम सिंह के अलावा उनकी पत्नी साधना की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे पहले अगस्त में भी तबीयत बिगड़ने पर मुलायम सिंह यादव को मेदांता में भर्ती कराया गया था। 80 साल के मुलायम को मूत्रनली में संक्रमण के बाद अस्पताल ले जाया गया था। हालत में सुधार होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।
ईश्वर जल्द आदरणीय नेताजी को स्वस्थ करें। लाखों कार्यकर्ताओं की भगवान से यही प्रार्थना है। https://t.co/KQCFTGKVDU
— Naresh Uttam Patel (@NareshUttamSP) October 14, 2020
समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं। नेता जी 1960 से राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। पेशे से शिक्षक रहे मुलायम सिंह ने साल 1967 में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। इमरजेंसी के दौरान भी मुलायम सिंह यादव खूब सक्रिय रहे और जेल जाने वाले विपक्षी नेताओं में उनका नाम भी रहा। वह साल 1977 में पहली बार उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री बने। उनके चरखा दांव से विपक्षी हमेशा सतर्क रहते थे। आज उनके शुभचिंतकों को विश्वास है कि छोटा सा न दिखने वाला जीव नेता जी के चरखा दांव से जरूर परास्त हो जाएगा। जल्द नेता जी और उनकी पत्नी साधना के स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई है।
समाजवादी पार्टी संस्थापक आदरणीय नेताजी श्री मुलायम सिंह यादव जी की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के उपरांत चिकित्सकों की देख रेख जारी है।
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) October 14, 2020
फिलहाल उनमें कोरोना के एक भी लक्षण नहीं हैं।

— Samajwadi Party Madhya Pradesh (@MPSamajwadi) October 14, 2020
फिलहाल उनमें कोरोना के एक भी लक्षण नहीं हैं।

एक टिप्पणी भेजें
please do not comment spam and link