लखनऊः स्वराज इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने बिगत दो दिनों से हरियाणा की अनाज मंडियों का दौरा कर रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सरकार के दाना-दाना फसल खरीद के वादे को खोखला बताया है। कहा कि नया कानून किसानों के दुख-दर्द को समझे बिना लाया गया है। तीनों कृषि कानून किसानों के सर से छत हटाने का काम कर रहें हैं। इस बार किसान अपनी मांगो को लेकर पक्का है और सरकार के झूठे वादे में फस कर पीछे नही हटेगा। जिन अन्नदाताओं के कारण हमारे देश के अन्न भंडार भरे हुए है उन्हीं को आज मोदी सरकार ने सड़क पर उतरने को मजबूर कर दिया है। स्वराज इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आज पटौदी अनाज मंडी (हरियाणा) का दौरा किया। किसानों से उनकी समस्याएं जानी और पटौदी में चल रहे धरने का समर्थन किया।
मोदी सरकार किसान की MSP मिलने की उम्मीद को खतम कर रहीं है। सरकार का प्रहार नहीं बर्दाश्त करेगा किसान।@_YogendraYadav ने ख़ुद हरियाणा के गांव जाकर किसान साथियों से बात की, तावडू और नुहू मंडी में किसान फसल बेचने के लिए परेशान है। कब नंबर आएगा, कब बिकेगी फसल इसका कोई जवाब नहीं है। pic.twitter.com/Ljq0T4tH8Y
— Swaraj Abhiyan (@swaraj_abhiyan) October 15, 2020
सरकार किसानों को आज़ादी के नाम पर बंधुआ किसान बना रहीं है।किसानो को समझा रहे है इस कानून की सच्चाई। कैसे यह कानून मंडियों को खतम कर देगा और अन्नदाता को अपनी फसल कम दाम में बेचने पर मजबूर कर देगा।

एक टिप्पणी भेजें
please do not comment spam and link