आज से अयोध्या में होने वाली रामलीला में मनोज तिवारी अंगद तो भरत की भूमिका में रवि किशन, नेपाल से आए भगवान राम के राजशाही वस्त्र, रावण के वस्त्र लंका से

अयोध्या में आज से होने वाली रामलीला में फिल्मी कलाकर

आज से अयोध्या में होने वाली रामलीला 9 दिनों तक चलेगी। लक्ष्मण किला मंदिर में मंच सजाया गया है। इस रामलीला के पात्र फिल्मी कलाकर होंगे। राम और सीता की भूमिका में सोनू डागर और कविता जोशी तो रावण की भूमिका शहबाज खान निभाएंगे। गोरखपुर से सांसद रवि किशन भरत की भूमिका में दिखेंगे। भोजपुरी कलाकार और सांसद मनोज तिवारी अंगद का रोल निभाएंगे। शाम साढ़े छह बजे पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री नीलकंठ तिवारी वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रामलीला का शुभारंभ करेंगे। 

रामलीला में फिल्मी कलाकर

मुख्यमंत्री योगी भी रामलीला देखने के लिए पहुंचेंगे। पहली बार इसका प्रसारण दूरदर्शन व डीडी भारती चैनल पर होगा। फिल्म स्टार विंदु दारा सिंह हनुमान जी के रूप में और असरानी नारद मुनि के रूप में दिखेगे। प्रभु राम की ससुराल जनकपुर नेपाल से राजशाही वस्त्र बनकर आए हैं। साथ ही माता सीता के गहने उनके ससुराल अयोध्या में तैयार हुए हैं। राम जी का धनुष कुरुक्षेत्र से और रावण की  पोशाक श्रीलंका से बनकर आई है


भोजपुरी कलाकार और सांसद मनोज तिवारी, गोरखपुर से सांसद रवि किशन 

इनके अलावा फिल्म स्टार रजा मुराद अहिरावण, शाहबाज खान रावण के रूप में नजर आएंगे। अवतार गिल सुबाहु और जनक के किरदार में राजेश पुरी सुतिक्ष्ण और निषादराज के किरदार में दिखेंगे। अभिनेत्री रितु शिवपुरी कैकई, अभिनेता राकेश बेदी विभीषण के किरदार में तो उनकी बेटी सुलोचना के किरदार निभाएंगी। महाभारत के चर्चित कलाकार सुरेंद्र पाल भी इस राम लीला से जुड़ गए हैं। 



राममय अयोध्या


कोरोना महामारी के चलते दर्शकों को आने की अनुमति नहीं मिली है। रामलीला को सिर्फ सैटलाइट चैनल्स, यूट्यूब चैनल और अन्य सोशल मीडिया चैनल्स पर ही 17 से 25 अक्टूबर तक शाम 7 बजे से 10 बजे तक दिखाई जाएगी।

 



Post a Comment

please do not comment spam and link

और नया पुराने