राघोपुर विधानसभा सीट पर मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव भी चुनाव मैदान में हैं

Add caption

बिहार में तीन चरणों में मतदान होना है, पहले चरण का मतदान 28 अक्टूबर को हो चुका है। जिसमें कुल 53.54 फीसद मतदान हुआ है।  दूसरे चरण का मतदान 3 नवंबर को होगा। तीसरे और अंतिम चरण का मतदान 7 नवंबर को होगा है और 10 नवंबर को नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे। दूसरे चरण के मतदान के लिए प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। राघोपुर विधानसभा सीट पर दूसरे चरण के मतदान के लिए तैयार है। इस सीट पर राजद के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव चुनावी मैदान में है। उनका भाजपा के संतोष कुमार यादव से मुकाबला है। इसके अलावा लोजपा के राकेश रोशन भी यहां चुनावी मैदान में हैं। इस सीट पर मौजूदा विधायक राजद के तेजस्वी प्रसाद यादव हैं।  


राघोपुर विधानसभा में कुल 3.37 लाख वोटर हैं। जिसमें 1.83 लाख यानि 54.3 प्रतिशत पुरुष और 1.54 लाख यानि 45.6 प्रतिशत महिला मतदाता हैं। यहां पिछले विधानसभा चुनाव में 58.5 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। 2015 के विधानसभा चुनाव में राजद के तेजस्वी यादव ने भाजपा के सतीश कुमार को 22,733 वोटों के अंतर से परास्त किया था।


राघोपुर विधानसभा सीट बिहार के वैशाली जिले का हिस्सा है। यह सीट को लालू परिवार का गढ़ माना जाता है। इस पर जातीय समीकरण की बात करें तो यादव वोटर निर्णायक भूमिका में हैं। इसके अलावा भूमिहार और पासवान वोटरों की संख्या भी काफी है। राघोपुर विधानसभा सीट पर अब तक 20 बार विधानसभा चुनाव हुआ है, जिसमें राजद और कांग्रेस ने पांच-पांच बार जीत हासिल की है। जबकि जनता दल और संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के दो-दो बार विधायक चुने जा चुके हैं।


 अब दूसरे चरण का चुनाव के नजदीक आते ही सभी प्रत्याशियों ने जमकर रैलियां और जनसभाएं कर रहे हैं। दूसरे चरण में कुल 94 विधानसभा सीटों पर चुनाव होगा। बिहार में विधान सभा चुनाव-2020 अंतिम और आखिरी मतदन 7 नवंबर को होगा और 10 नवंबर को नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे।  

Post a Comment

please do not comment spam and link

और नया पुराने