लखनवऊः केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि विजय गुप्ता ने बताया कि स्मृति ईरानी 20 अक्टूबर को सुबह सात बजे दिल्ली से एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए रवाना होगी। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास और वस्त्र मंत्री स्मृति
ईरानी मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंचेंगीं। उनके अमेठी आगमन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कोरोना महामारी को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा वयवस्था भी चाकचैबंद की गई है।
केंद्रीय मंत्री का काफिला लखनऊ से सड़क मार्ग से रायबरेली की सलोन तहसील पहुंचेंगी। सलोन में उपजिलाधिकारी कार्यालय में सुबह दस से 11 बजे तक विधान सभा क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों को लेकर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक करेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सवा 11 बजे सलोन से अमेठी जिला मुख्यालय के लिए रवाना होगी।
दोपहर एक बजे कलेक्ट्रेट अमेठी पहुंचेंगी और कोविड-19 से संबंधित प्रजेंटेशन देखने के बाद विभिन्न विकास परियोजनाओं का वर्चुअल लोकार्पण करेंगी। इसके बाद सांसद कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगी।इसके बाद जिले के पांच ग्राम प्रधानों से बातचीत कर वस्तुस्थिित से अवगत होंगी। सवा तीन बजे कलेक्ट्रेट से बहादुरपुर ब्लॉक के मुखतिया के लिए रवाना होंगी। पौने चार बजे वह मुखतिया गांव में भाजपा के जिला महामंत्री भगीरथ मौर्या के यहां शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचेंगी। लगभग चार बजे मुखतिया से लखनऊ एयरपोर्ट के लिए रवाना होने का कार्यक्रम है।

एक टिप्पणी भेजें
please do not comment spam and link