![]() |
| भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह |
लखनऊः हमारा देश कृषि प्रधान देश है जहां 70 फीसद आबादी गांवों में रहती है। गांव और कृषि के विकास से हमारे देश की लगभग अर्थव्यवस्था में उतार-चढ़ाव निर्भर करता है। गांवों में जिस राजनीतिक दल की जितनी ज्यादा पकड़ होगी वह दल उतना ही मजबूत होगा। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश में राजनीतिक दल अपने दल के ग्राम प्रधानों को जिताने के लिए गोटे बिछाना शुरू कर दिया है।
![]() |
| प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल |
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सोमवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर पंचायत चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। इस चुनाव में पार्टी तय रणनीति के तहत कैसे सफल हो इसका मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि 15 से 21 अक्तूबर तक जिला स्तर पर पंचायत चुनाव के लिए बैठकें होंगी। पार्टी का पूरा जोर मतदाता सूची में सहयोग करने पर केन्द्रित रहेगा। उन्होंने कहा कि ब्लाक स्तर तक पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ होने वाली बैठकों में पंचायत चुनाव की रणनीति को धरातल पर उतारने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांव, गरीब, किसान का आत्मनिर्भर होना पंचायत चुनाव में भाजपा की विजय का माध्यम बनेगा। गांवों की सम्पन्न्ता से राष्ट्र की आत्मनिर्भरता का मार्ग प्रशस्त होगा। पार्टी सतत प्रवास व संवाद के द्वारा गांव, चैपाल व मजरों तक पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि प. दीनदयाल उपाध्याय के अन्त्योदय दर्शन को मूर्तरूप देने का कार्य ग्राम देवता की खुशहाली व सम्पन्न्ता से ही शुरू होता है।
![]() |
| प्रदेश उपाध्यक्ष व पंचायत चुनाव के प्रदेश संयोजक विजय बहादुर पाठक |
पंचायत चुनाव को लेकर प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जब पंचायत चुनाव में निर्वाचित होगा तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकारों के निर्णयों, नीतियों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं से गांव का विकास और भी तेजी से होगा। कार्यकर्ताओं की शक्ति व सहभागिता से संगठन योजना के अनुसार इस चुनाव में निश्चित सफल होगा। प्रदेश उपाध्यक्ष व पंचायत चुनाव के प्रदेश संयोजक विजय बहादुर पाठक ने कमिश्नरी मुख्यालयों पर पंचायत चुनाव को लेकर हुई बैठकों का ब्यौरा प्रस्तुत किया।



एक टिप्पणी भेजें
please do not comment spam and link