बिहार विधानसभा चुनाव 2020 चुनाव नजदीक आते ही लगभग सभी पार्टियां स्टार प्रचारकों के साथ चुनावी मैदान में आ गई हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ बिहार में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। सीएम योगी पहले चरण में मतदान के लिए छह दिन में 18 रैलियां करने वाले हैं।
भाजपा के फायर ब्रांड नेता और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनावी जनसभा आज अर्थात 20 अक्तूबर से शुरू होगी। भाजपा के स्टार प्रचारक योगी की पहली जनसभा कैमूर में दोपहर के 12 बजे होगी। इसके बाद वे अरवल और रोहतास में एनडीए के उम्मीदवारों के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। आज सीएम योगी आदित्यनाथ की तीन सभाएं होंगी। सीएम योगी मंगलवार सुबह नौ बजे बिहार के लिए लखनऊ से उड़ान भरेंगे। कैमूर में 12 बजेए दूसरी सभा अरवल में 2 बजे और रोहतास के विक्रम गंज में 3ण्15 बजे रैली को संबोधित करेंगे।
वहीं 21 अक्तूबर को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तीन रैलियों को संबोधित करेंगे जहां पहली जनसभा जमुई होगी जहां अंतरराष्ट्रीय शूटर गोल्ड मेडलिस्ट श्रेयसी सिंह भाजपा की उम्मीदवार हैं।इसके बाद तरारी में रैली का आयोजन होगा। मुख्यमंत्री योगी की तीसरी जनसभा पालीगंज विधानसभा में दोपहर 2.30 बजे होगी। शाम 4.30 बजे सीएम योगी पटना से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।
बिहार विधानसभा 2020 के लिए भाजपा के स्टार प्रचारकः पार्टी की ओर से दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष व सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह भी स्टार प्रचारकों में शामिल हैं। इसके अलावा बिहार भाजपा प्रभारी भूपेंद्र यादव और महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेन्द्र फडणवीस को भी इस सूची में शामिल किया गया है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी व धर्मेन्द्र प्रधान को शामिल किया गया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के अलावा राधामोहन सिंह, रविशंकर प्रसाद, गिरिराज सिंह, अश्विनी कुमार चौबे, नित्यानंद राय, मनोज तिवारी, नंद किशोर यादवए राजीव प्रताप रूडी, शाहनवाज हुसैन, मंगल पांडेय, शिव नारायण, गोपाल ठाकुर, अजय निषाद, संजय पासवान व सम्राट चौधरी शामिल हैं।

एक टिप्पणी भेजें
please do not comment spam and link