लखनऊः कांग्रेस ने 24 और सीटों पर चुनाव निशान बांट दिए लेकिन आधिकारिक घोषणा नहीं की। जिनको प्रत्याशी बनाया गया है उनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव की बेटी सुभाषिनी और फिल्म अभिनेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा के पुत्र लव सिन्हा के भी नाम शामिल हैं। साथ ही कांग्रेस के बुजुर्ग नेता कृपानाथ पाठक भी टिकट पाने वालों में शामिल हैं। शरद यादव की बेटी सुभाषिनी को मधेपुरा जिले के बिहारीगंज से प्रत्याशी बनाया गया है। दूसरे चरण के लिए शत्रुघ्न सिन्हा के पुत्र लव सिन्हा को बांकीपुर से कांग्रेस का प्रत्याशी बनाया है। दूसरे चरण में कांग्रेस के हिस्से 25 सीटें और तीसरे चरण में 24 सीटें मिली हैं।
कांग्रेस ने दूसरे चरण में लालगंज से पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार के भतीजे राकेश कुमार ऊर्फ पप्पू सिंह को और राजापाकर से प्रतिमा कुमारी दास को टिकट दिया है। वैशाली से ई, संजीव सिंह के नाम पर मुहर लगी है। इसके अलावा नालंदा से युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गुंजन पटेल को, बेलदौर से चंदन यादव, खगड़िया से छत्रपति यादव, पारू से अनुनय कुमार सिंह और हरनौत से रवि गोल्डन को टिकट दिया गया है।
ये भी उम्मीदवारः पार्टी ने जिनको चुनाव निशान दिए गए हैं, उनमें मुजफ्फरपुर से विजेंद्र चौधरी, बिहारीगंज से सुभाषिनी, बांकीपुर से लव सिन्हा, कुचायकोट से काली पांडेय, बेगूसराय से अमिता भूषण, भागलपुर से अजित शर्मा, बेतिया से मदन मोहन तिवारी, महाराजगंज से विजय शंकर दुबे, लालगंज से राकेश कुमार ऊर्फ पप्पू सिंह, राजापाकर से प्रतिमा सिंह, वैशाली से ई, संजीव सिंहए नालंदा से गुंजन पटेल, बेलदौर से चंदन यादव, खगड़िया से छत्रपति यादव, पारू से अनुनय कुमार सिंह, हरनौत से रवि गोल्डन, कुशेश्वरस्थान से डॉ. अशोक कुमार को सिंबल दिया है। हालांकि अभी तक कांग्रेस ने टिकट वितरण की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

एक टिप्पणी भेजें
please do not comment spam and link