लखनऊः शाहजहांपुर जिले में जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री मनोज त्रिपाठी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना शुक्रवार रात लभग 11 बजे के बाद हुई। उन्हें फांसी पर लटकता हुआ देख परिवारीजन अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव घर ले जाया गया। शाहजहांपुर के मोहल्ला चौकसी निवासी मनोज त्रिपाठी ठेकेदारी करते थे, साथ ही उनका एक मंदिर भी था।
लोगों ने बताया कि शुक्रवार रात लगभग 11 बजे के बाद मंदिर के पास ही लगी दीवार से सटे सत्संग वाले स्थान पर उन्हें कुछ लोगों ने फांसी पर लटकता देखा। इस पर शोर मचा, तत्काल उन्हें फांसी लगे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल ले जाया गया, अस्पताल में डॉक्टर ने जांच की और उन्हें मृत घोषित कर दिया। मनोज त्रिपाठी पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद से भी अच्छी जान पहचान थी। जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री मनोज त्रिपाठी की उम्र लगभग 50 साल थी। उनके निधन की खबर सुनते ही लोग उनको घर पहुंच गए। परिवारीजनों में रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने फांसी क्यों लगाई, इस बात की जानकारी नहीं हो सकी है।
गृह कलह के चलते महिला ने फांसी लगाकर दी जान

एक टिप्पणी भेजें
please do not comment spam and link