लखनऊः समाजवादी पार्टी युवाओं और उनके परिवार की बेरोजगारी-बेकारी के खिलाफ शुरू हुए अभियान में रात नौ बजते ही समाजवादी पार्टी का मुख्यालय 19 विक्रमादित्य मार्ग में घुप अंधेरा छा गया। इसके ठीक बगल स्थित जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट में भी कुछ ऐसा ही हुआ। इसके पास ही एक विक्रमादित्य मार्ग पर स्थित समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के घर में भी अंधेरा छा जाता है। यह अंधेरा कुल नौ मिनट तक रहता है।
अखिलेश ने अपने आवास पर पत्नी व पूर्व सांसद डिंपल यादव के साथ मोमबत्ती जलाई और इसके आगे पार्टी का चुनाव चिह्न साइकिल को खड़ा किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि आज आने वाले कल के बदलाव का इतिहास लिख दिया। आज युवाओं ने भाजपा के शासनकाल की उल्टी गिनती की शुरुआत कर दी है। हमने नवजवानों की खातिर मोमबत्तियां जलाकर हमेशा की तरह आज भी उनका साथ दिया और देते रहेंगे।
पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. राम गोपाल ने भी अंधेरा करके कैंडिल जलाया। पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्र ने गोमती नगर स्थित आवास पर पत्नी और बच्चों के साथ अंधेरा करने के बाद दीपक जलाया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेशभर में रात नौ बजे अंधेरा कर मोमबत्तियां जलाई। लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सड़क पर भी निकले। कई स्थानों पर सपा कार्यकर्ताओं को रोका भी गया।
लखनऊ में #9बजे9मिनट की मुहिम को आगे बढ़ाने जब युवा सड़क
— Ranjeet yadav (@RanjeetYadavSP1) September 9, 2020
पर उतरे तो उन पर लाठी चला कर गिरफ्तार किया गया pic.twitter.com/DKf1RHMHNl
इसके पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार की सुबह 8.24 बजे ट्वीट कर कहा कि ष्मुट्ठियां जब बंध जाती हैं नवजवानों की, नींद उड़ जाती है ष्ज़ुल्मी हुक्मरानों की। इसके आगे लिखते हैं कि आइए युवाओं व उनके परिवार की बेरोजगारी-बेकारी के इस अंधेरे में हम आज रात 9 बजे, 9 मिनट के लिए बत्तियां बुझाकर क्रांति की मशाल जलाएं, उनकी आवाज में आवाज मिलाएं!
#9Baje9Minute#9बजे9मिनट pic.twitter.com/d5YqmMhnFQ
— Dimple Yadav (@dimpleyadav) September 9, 2020
@yadavakhilesh ९ बजे ९ मिनट बेरोज़गारी और अराजकता के ख़िलाफ़ समाजवादी पार्टी का शंखनाद pic.twitter.com/1zdhSaztOt
— prof ram gopal yadav (@proframgopalya1) September 9, 2020
देश में बढ़ती बेरोज़गारी,भर्ती प्रक्रिया में लेट लतीफी, सरकारी सेवाओं में कम होते अवसर तथा केंद्र व राज्य सरकार द्वारा नए पदों पर कोई भी विज्ञापन जारी नहीं करने को लेकर 9 बजे 9 मिनट तक मशाल जला किया विरोध! pic.twitter.com/GYAvQ90FeO
— Dharmendra Yadav (@MPDharmendraYdv) September 9, 2020
नौ मिनट में जलते करोड़ों मशालों ने एक बात तो साफ साबित कर दी युवा विरोधी जुल्मी सरकार के पास बस दो ही विकल्प बचे हैं।
— Rabri Devi (@RabriDeviRJD) September 9, 2020
हर नौजवान को अपने किए हुए वादे के अनुसार नौकरी दो या फिर आप अपनी नौकरी छोड़ो।
युवा के लिए, युवा के साथ।#9बजे9मिनट #9Baje9Minutes #9Baje9MinuteIndia pic.twitter.com/LPoGbSFIc1
आज आनेवाले कल के बदलाव का इतिहास लिख दिया
— Ram Karan Nirmal (@RamkaranNirmal) September 9, 2020
सियासत के आसमान पर रोशनी से इंक़लाब लिख दिया.#9Baje9Minute#9बजे9मिनट pic.twitter.com/QTON0kmsHj
देश के युवाओं को रोजगार चाहिए।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) September 9, 2020
उनकी रूकी हुई भर्तियों की ज्वाइनिंग, परीक्षाओं की डेट, नई नौकरियों की नोटिफिकेशन, सही भर्ती प्रक्रिया और ज्यादा से ज्यादा नौकरियां चाहिए।
इसके बदले सरकार कोरे भाषण, लाठियां और उपेक्षा देती है।
आखिर कब तक? #9बजे9मिनट



एक टिप्पणी भेजें
please do not comment spam and link