उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश और प्रियंका गांधी को खेती-किसानी की जानकारी नहीं है, सिर्फ ट्वीट करते हैं


लखनऊः उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कहा कि अखिलेश और प्रियंका गांधी को खेती-किसानी की जानकारी नहीं है, सिर्फ ट्वीट करते हैं किसान विधेयक का विरोध कर रहे विपक्षी दलों पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने निशाना साधा है। कहा कि अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी वाड्रा खेती-किसानी के बारे में तो कुछ नहीं जानते, सिर्फ ट्वीट करते रहते हैं। 

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य गुरुवार को टूंडला विधानसभआ सीट के उपचुनाव के मद्देनजर पहुंचे। उन्होंने बेनीवाल गार्डन में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पदाधिकारियों की बैठक ली। इसमें मौर्य ने चुनाव की तैयारियों को लेकर जानकारी ली और चर्चा की। उपमुख्यमंत्री मौर्य ने कहा कि हम प्रदेश की सभी आठों सीटें जीतेंगे। समाजवादी पार्टी (सपा), .बहुजन समाज पार्टी (बसपा) एक होकर लड़े तब भी भाजपा को 51 प्रतिशत वोट मिला। उन्होंने दावा किया कि उपचुनाव में भी भाजपा विपक्षी दलों पर भारी पडे़गी। 

उधर सपा कार्यकर्ता ने कहा कि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को जानकारी कर लेनी चाहिए कि किसान के बेटे को किसानी नहीं सिखानी पड़ती है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तो धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव के बेटे हैं। जिनका चरखा दांव के साथ बचपन खेती-किसानी में ही बीता है। नेता जी को मालूम है कि खेत में शुगर नहीं गन्ना पैदा होता है। पूर्व सीएम अखिलेश यादव सीएम रहते हुए जितना विकास कार्य किया है, उतना विकास कार्य भाजपा 70 साल में भी नहीं करके दिखा सकती है। भाजपा तो जनता को घुमराह करने का कार्य करती है। धरातल पर लोग दवा, खाना-पानी, सिंचाई, खाद के लिए दिन रात जुगाड़ लगाए रहते है, फिर भी निराशा हाथ लगती है। पात्र बच्चों को शुल्कप्रतिपूर्ति, शादी अनुदान आदि के लिए कितने पापड़ बेलने के बाद भी कुंठा ही हाथ लगती है। 


Post a Comment

please do not comment spam and link

और नया पुराने