लखनऊः लगने लगा कि सरकार अपने वादे के अनुसार बेटी पढ़ाओ-बेटी-बचाओं वादे पर काम करने जा रही है। साथ ही जो बेटियां पढ़ना चाह रहीं हैं, लेकिन संसाधन के अभाव में नहीं पढ़ पा रहीं हैं उनको काफी राहत मिलेगी।श्रमिकों की ऐसी बेटियां जो 10वीं और 12वीं पास हैं उन्हें इस बार संत रविवाद संत सम्मान योजना के तहत साइकिल दी जाएगी। इन बेटियों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करने के लिए यह योजना शुरू की गई है।
योजना का लाभ पाने के लिए अनिवार्य है कि ये लड़कियां पंजीकृत श्रमिकों की बेटियां हों और 10वीं व 12वीं कक्षा पास कर चुकी हों। उपश्रमायुक्त राकेश द्विवेदी ने यह जानकारी दी।
इस बार श्रम विभाग की तमाम योजनाओं का लाभ श्रमिकों को मिला है। श्रम विभाग ने इस साल प्रयागराज जिले में एक लाख से अधिक श्रमिकों का पंजीकरण कराया है। अब तक जिले में 78 हजार श्रमिक श्रम विभाग के यहां पंजीकृत थे, लेकिन वर्तमान में यह आंकड़ा एक लाख 78 हजार 318 श्रमिक हो चुके हैं। इस साल अब तक एक लाख 14 हजार 138 पंजीकृत श्रमिकों को 41 करोड़ 23 लाख दो हजार 124 रुपये की आर्थिक सहायता दी जा चुकी है। सहायक श्रमायुक्त गौतम गिरि ने बताया कि इन योजनाओं का लाभ राजमिस्त्री, इलेक्ट्रिशियन, बढ़ई, प्लम्बर, बांध, पुल, सड़क का निर्माण आदि काम में लगे श्रमिकों को मिलता है।

एक टिप्पणी भेजें
please do not comment spam and link