अपराध पर अंकुश लगाने के लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, छेड़खानी और यौन शोषण करने वाले अपराधियों के शहर में लगेंगे पोस्टर


उत्तर प्रदेश में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा फैसला करते हुए महिलाओं के साथ छेड़खानी और योन शोषण जैसे जघन्य अपराध करने वालों को दंडित करने के लिए शहर में पोस्टर लगाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा आदेश जारी किया है। अब अगर कोई महिलाओं से छेड़खानी, दुर्व्यवहार या यौन अपराध करता है तो उसके पोस्टर शहरों में चौराहों पर लगाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने निर्णय लिया कि जैसे नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले आरोपियों के पोस्टर शहरों के प्रमुख चौराहों पर लगाए गए थे। ठीक उसी प्रकार उत्तर प्रदेश में महिलाओं के साथ छेड़खानी और यौन शोषण करने वाले अपराधियों के शहर में पोस्टर लगाए जाएंगे। यह इसलिए किया गया है कि अपराधी को मानसिक दंड देने के साथ समाज के सभी लोग ऐसे अपराधियों की पहचान कर सकें।

इस आदेश के तहत अब महिलाओं से दुर्व्यवहार करने वालों को महिला पुलिसकर्मियों से ही दंडित कराया जाएगा। सरकार का कहना है कि ऐसा कदम इसलिए उठाया जा रहा है जिससे कि महिलाओं व बच्चियों से दुर्व्यवहार करने वालों को पूरा समाज जान सके।

सरकार का मकसद है कि दुराचियों के नाम व पहचान उजागर की जाए। सरकार का दावा है कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनाए गए एंटी रोमियो स्क्वायड ने बेहतरीन काम किया है। स्क्वायड ने मनचलों और महिलाओं के साथ अपराध करने वालों की कमर तोड़ दी है। इसी तर्ज पर हर जनपद की पुलिस को काम करने की जरूरत है।

Post a Comment

please do not comment spam and link

और नया पुराने